-कांग्रेस -बीजेपी प्रत्याशियों ने भी किया मतदान
–सुबह 11.40 बजे तक 36 प्रतिशत मतदान
अनुराग शर्मा सीहोर
जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान मतदान जारी है। सुबह 11.40 बजे तक 36 प्रतिशत मतदान हो चुका है। भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ जैत पहुंचकर मतदान किया तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल व बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने भी वोट डाला।

गौरतलब है कि बुदनी सीट पर 2 लाख 76 हजार 799 मतदाता हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला लगातार क्षेत्र के भ्रमण पर है। मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह सात बजे से 9 बजे तक शहरी क्षेत्र में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया, जबकि 10 बजे के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के लिए लोग घरों से बाहर निकले। मालूम हो कि यह प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट है। यह सीट तत्कालीन सीएम व वर्तमान केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र की सीट है। इस सीट पर पूरे प्रदेश सहित देश की निगाहें भी बनी हुई है।