मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित फैक्ट्री चौराहे दी पर विदिशा की तरफ से आ रही कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
दीवानगंज निवासी तरुण साहू पिता किशोरी लाल साहू फैक्ट्री चौराहा पर स्थित सांई धाम मंदिर से अपने घर की तरफ आ रहा था जैसे ही फैक्ट्री चौराहे पर पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने तरुण साहू की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे तरुण साहू मोटरसाइकिल से नीचे गिर कर घायल हो गया। फैक्ट्री चौराहे पर रहने वाले ग्रामीण और कार चालक ने तरुण साहू को उठाकर अपनी ही कार में बिठाकर डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज करवाया। हालांकि तरुण साहू को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। दोनों का आपसी समझौता होने के कारण किसी ने भी दुर्घटना की एफआईआर दीवानगंज चौकी पर दर्ज नहीं कराई है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।