Let’s travel together.

फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर खाटू श्याम भगवान का मनाया गया जन्मदिन

0 152

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

बाबा खाटू श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है। बाबा सदैव हारे हुए व्यक्ति की मनोकामना पूरी करते हैं। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा से हर साल हजारों भक्त राजस्थान के सीकर में बाबा श्याम के मंदिर खाटू जाते हैं।
बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव मंगलवार को फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर खाटू श्याम समिति द्वारा बड़े धूमधाम से भक्तों ने मनाया। हर साल इस दिन उनके भक्त बड़े धूम-धाम से जन्म मनाते हैं। बाबा श्याम का जन्मदिन प्रतिवर्ष ग्यारस (एकादशी) को मनाया जाता है। इस दिन का उनके भक्त पूरी साल बेसब्री से इंतजार करते हैं।
बाबा श्याम को सजाने के उपरांत, उन्हें मिश्री मावे का भोग अर्पित किया जाता है और इसके बाद केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया जाता है। फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर मंगलवार खाटू श्याम बाबा को 11 प्रकार की मिठाइयों के भोग सहित 11 केक बच्चों द्वारा कटवाए गए। आरती के पश्चात भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर आने जाने वाले वाहन चालकों को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811