Let’s travel together.

अधिकारियों की उदासीनता से  सहकारी संस्था की बिल्डिंग हुई क्षतिग्रस्त कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

0 82

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से दीवानगंज कस्बा में संचालित सहकारी क्रय विक्रय समिति भवन की मरम्मत लंबे अरसे से न कराए जाने से यह भवन गिरने की कगार पर है। इससे कभी भी किसी अनहोनी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। जर्जर भवन में ही कर्मचारी बैठकर काम करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने जर्जर भवन का जीर्णोद्धार कराकर सौंदर्यीकरण की मांग की है। ब्लाक क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद बीज इत्यादि उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने करीब चार दशक पूर्व दीवानगंज कस्बे में सहकारी क्रय विक्रय समिति भवन का निर्माण कराया था। इसके संचालन से क्षेत्रीय किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। क्षेत्रीय किसानों को समय-समय पर खाद बीज मिलने की सुविधा मिली थी। धीरे-धीरे सहकारी समिति द्वारा क्रेडिट पर खाद बीज देने में बरती जा रही लापरवाही के चलते किसानों का कुछ आना-जाना कम हो गया और किसान प्राइवेट दुकानों से खाद बीज खरीदने लगे। इससे कस्बे में बना सहकारी क्रय विक्रय भवन देखरेख व मरम्मत के अभाव में दिन पर दिन जर्जर होता जा रही है। भवन की दीवार में जगह-जगह दरारें नजर आ रही हैं। प्लास्टर टूट कर गिर रहा हैं। मौसम-बेमौसम हल्की सी बारिश होने पर भी छत से पानी टपकने लगता है। कुछ दिन पहले सहायक आयुक्त श्रीमती अंजलि धुर्वे बाघमारे , श्री मती पूनम भट्टी सांस्था पृसासक को नए भवन निर्माण के लिए शाखा प्रबंधक और पंचायत सरपंच गिरजेश नायक द्वारा आवेदन दिया गया था।


किसान राकेश कुशवाह, सुरेश साहू, दिनेश साहू, मुकेश साहू,राजाराम कुशवाहा, अशोक साहू, ओंकार सिंह मीणा, कमल मीणा ने बताया कि क्रय विक्रय समिति से लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन भवन खराब होने के कारण हादसे का खतरा बरकरार है। लोगों ने मांग की है कि जर्जर भवन का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कराया जाए।
दीवानगंज सहकारी समिति के बाहर की दीवारों में दरारें पड़ गईं है। कर्मचारी अंदर बैठने से डरते है। भवन बदहाल हो जाने की वजह से यहां पर कोई कर्मचारी बैठने में डरता है। कई वर्ष से पहले इस भवन का निर्माण कराया गया था।

इनका कहना हे –

उच्चाधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया है। मगर अभी तक समस्या का हल नहीं निकला है हमने नए भवन के लिए उच्च
अधिकारियों को कुछ महीने पहले आवेदन दिया था।
देवेंद्र मीणा प्रबंधक दीवानगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811