Let’s travel together.

भारतीय स्टेट बैंक शाखा में बचत खाता खोलने के लिए विशेष शिविर का आयोजन

0 265

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

भारतीय स्टेट बैंक शाखा बक्साहा में बुधवार 13 नवंबर 2024 से बचत खाता खोले जाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्टेट बैंक शाखा बक्सवाहा में पदस्थ सेवा प्रबंधक सौरभ सोनी ने बताया कि एसबीआई ब्रांच में नए उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए ततपर प्रयास किये जा रहे हैं, इसी क्रम में विशेष शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें ऐसे उपभोक्ता जिनका पूर्व में अकाउंट नहीं खुला है तथा वह एसबीआई में अपना बचत खाता खुलवाना चाहते हैं उनके लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया है। इससे वह एसबीआई में आकर अपना खाता खुलवाकर सुरक्षित लेनदेन कर सकते हैं। नया बचत खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं फोटो के साथ एसबीआई ब्रांच बक्सवाहा में उपस्थित होकर इच्छुक उपभोक्ता नया बचत खाता खुलवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता साइबर अपराध एवं तकनीकी उत्पादों की प्रासंगिकता से जुड़ी हुई। जानकारियां शाखा प्रबंधक अमित वर्मा एवं अकाउंट एसोसिएट विक्रांत कपूर से प्राप्त कर सकते हैं। अकाउंट एसोसिएट विक्रांत कपूर ने बताया कि सुरक्षित लेनदेन के लिए ग्राहकों का सतर्क होना भी बेहद जरूरी है अतः साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए पहले तथ्यों की जांच कर लें। एवं किसी भी प्रकार का असमंजस होने पर तुरंत बैंक शाखा में संपर्क करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811