Let’s travel together.

आरोन में पीडीएस माफियाओं द्वारा पत्रकारों के साथ की गई मारपीट के खिलाफ  पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक  को ज्ञापन सौंपा

0 140

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

जिले के आरोन कस्बे में पीडीएस माफियाओं द्वारा पत्रकारों के साथ की गई मारपीट के खिलाफ रविवार को लामबंद पत्रकारों द्वारा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मारपीट करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के साथ मामले में लापरवाही बतरने वाले आरोन थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व में हुई पत्रकारों के साथ घटनाओं के मामले में सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई। जिसमें राजकुमार रजक के प्रकरण क्रमांक 1079/2019 में तत्कालीन विवेचक अवनीत शर्मा द्वारा बिना प्रार्थी के कथन लिए मामले में एक तरफा एफआर लगाने की शिकायत की। इसके अलावा राघौगढ़ के तेज सिंह यादव पर हुए हमले में भी कार्रवाई करने की मांग की गई।
एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि विगत 13 अप्रैल को आरोन कस्बे के पत्रकार रोहित सक्सेना एवं सतीश मिश्रा के साथ डेढ़ दर्जन लोगों ने मारपीट की। दोनों पत्रकार पीडीएस राशन की कालाबाजारी की सूचना पर खबर की वस्तुस्थिति जानने मौके पर पहुंचे थे। यहां आरोपी वीरेन्द्र यादव, सोनू शर्मा, नीरज जैन, धर्मेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोगों ने एक राय होकर लाठियों से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान दोनों को बंधक बनाकर पास के ही एक ढॉंबे पर ले गए। ज्ञापन में कहा गया कि मारपीट करने वाले आरोपी सरकारी राशन की हेराफेरी के कारोबार से जुड़े हैं। मारपीट के दौरान वह कह रहे थे कि आज इन्हें पत्रकारिता भुला देंगे, जिससे यह आगे कभी हमारे काम में दखल नहीं देंगे। आरोपियों द्वारा दोनों पत्रकारों को बंधक बनाकर वीडियो भी बनाया गया। ज्ञापन में पूरे मामले में आरोन निरीक्षक की भूमिका को भी संदिग्ध बताते कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों के अनुसार थाना प्रभारी ने मामले को टालने की कोशिश की। बाद में आधी अधूरी धाराओं में मामला दर्ज किया गया। ज्ञापन में पत्रकारों के साथ मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए धाराओं में वृद्धि करने की मांग की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811