Let’s travel together.

सीहोर की “संडे का सुकून” टीम, शुरू की 100 दिन की रसोई

0 512

एक अनुकरणीय पहल

अनुराग शर्मा सीहोर

जिले के सबसे बड़े अधिकारी यानि कलेक्टर अगर किसी टीम के कायल हो जाए तो समझो उस टीम में बहुत बड़ी बात होगी, बहुत कुछ अच्छा कर रही होगी, तब ही जिले के सबसे अफसर उस टीम की तारीफ कर रहे हैं। जी हां… हम बात कर रहे टीम संडे के सुकून की। करीब 40 युवाओं की इस टीम में बिजनेसमेन, डॉक्टर, वकील सहित अन्य नौकरीपेशा लोग शामिल हैं। पहले यह टीम हर रविवार जिला अस्पताल में जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया करती थी। इसके अलावा टीम ने शहर शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगा दिए हैं। इस टीम ने अब एक अनूठी पहल शुरू की है 100 दिन की रसोई। जहां टीम संडे के सुकून द्वारा प्रतिदिन जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों के लिए यह रसोई की व्यवस्था की है। सुबह के सबसे अपने व्यस्त समय में टाइम निकालकर यह युवाओं की टोली जिला अस्पताल पहुंचती है और जरुरतमंदों को भोजन कराती है। मालूम हो कि इस टीम की तारीफ में बीते दिनों सीहोर कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि था कि टीम संडे का सुकून पैसो वालों की नहीं, बल्कि बड़े दिलवालों की टीम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |     जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811