Let’s travel together.

नर्मदा सेंट के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर शख्त कार्यवाही के निर्देश जिला कलेक्टर ने जताई चिंता

0 86

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

नर्मदा नदी के घाटों से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन से रायसेन जिला कलेक्टर श्री अरविन्द दुवे ने गहन चिंता जताते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को रेत के अवैध व्यापार को रोकने के शख्त निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो कि रेत माफियाओं के रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन का व्यापार सिकंदर वढ़ गया है कि शासन-प्रशासन का खौफ अब उनके दिलों दिमाग में नहीं रहता है वह जानते हैं कुछ दिन की कार्यवाही होगी फिर जिसके तहत हो जायेंगे इन माफियाओं ने करोड़ों का व्यापार रेत के अवैध उत्खनन कर डाला है इसे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की लापरवाही समझा जाये या माफियाओं का भय एसडीएम संतोष मुद्गल ने कठोर रवैया अख्तियार कर इन रेत माफियाओं के अन्दर खौफ पैदा कर दिया था उसके वाद भी सतरावन व अन्य घाटों से रेत का व्यापार अवैध तरीके से जारी रहा ।
प्रतिदिन ट्रेक्टर ट्राली यो से पुराने बगलवाडा रोड से नर्मदा गार्डन के रास्ते से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने से सुबह नौवजे तक एवं रात्रि 12वजे तक रेत का अवैध व्यापार चालू रहता है।
क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने भी रेत के अवैध उत्खनन किये जाने पर हमेशा कठोर कार्रवाई की बात कही है फिर भी निर्भीकता से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन धड़ल्ले से रात दिन चल रहा है खनन विभाग की गहरी नींद के चलते इन रेत माफियाओं की चांदी कट रही है। नर्मदा के पवित्र घाटों से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन होना शासन-प्रशासन की चिंता का विषय वन गया है इसी को देखते हुए जिला कलेक्टर श्री अरविन्द दुवे ने अधिकारियों को कठोरता से निर्देश का पालन करते हुए दलगठित किये है।चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करने के वाद भी अपेक्षित कार्यवाही नहीं की जा रही है।जिससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है एवं विभागीय छवि पर भी असर पड़ रहा है।इस के लिए रेत माफियाओं पर कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है।जिले में रेत खदानों से अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थानीय खनिज शाखा में पदस्थ अधिकारियों को साप्ताहिक कार्य दिवसो में विशेष रूप से नर्मदा नदी से सम्बन्धित रेत खदानों के क्षेत्रों में भ्रमण कर रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही के आदेश दिये गये है।
जिसमें अधिकारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, आवश्यक पुलिस वल को साथ लेकर नियंत्रण करेंगे।सुमित गुप्ता प्रभारी खनिज अधिकारी रायसेन मंगलवार, गुरूवार, शनिवार,एवं रविवार
के दिन रहेंगे। श्रीमती अर्चना ताम्रकार खनिज निरीक्षक रायसेन सोमवार, शुक्रवार ,वुधवार, एवं रविवार को क्षेत्र का भ्रमण करने के आदेश दिए गए हैं।अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन के ये अधिकारी कितना इन रेत माफियाओं में कार्यवाही करने में सफल होते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811