Let’s travel together.

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मुलाकात में हुआ प्यार, सात दिन पहले की शादी और फिर लगा ली फांसी

0 172

इंदौर।शहर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक सप्ताह पहले ही युवक ने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के सात दिन बाद अचानक युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की घटना से हर कोई हैरान है। यह कहा जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम हरमल सिंह पिता सोहन सिंह (22) निवासी पिपल्याराव है। वह मूल रूप से बेटमा का निवासी है और कुछ सालों से इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सात दिन पहले ही साक्षी नामक युवती से उसने आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। यहां चैटिंग के बाद दोनों ने मिलने की इच्छा जताई। जब दोनों मिले तो एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन करीब एक साल तक रहे और एक सप्ताह पहले शादी कर ली। दोनों अलग-अलग समाजों के थे इसलिए पारिवारिक समस्या भी आई। साक्षी के पिता नहीं है जबकि साक्षी की मां शादी के लिए तैयार हो गई थी, लेकिन हरमल के परिवार के लोगों ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। परिवार ने हरमल को बेदखल करने की बात कही। जिसके बाद से वह तनाव में रहने लगा। संभवतः इसी के चलते उसने फांसी लगाई होगी। पुलिस जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल को जब्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811