Let’s travel together.

दीवानगंज हाट बाजार में रंग बिरंगे सामान लाइट के सामान की दुकाने सजी

0 215

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दिवाली की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को दीवानगंज हाट बाजार लाइटों से जगमग होने लगा है। दुकानों के बाहर लगा सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। ग्राहक भी दीपावली की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। रंग-बिरंगी झालर, कंडील, एलईडी बल्व सहित तरह-तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान दीपावली पर बिकने के लिए बाजार पूरी तरह सज चुका है। छोटे दुकानदार भी थोक में इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जा रहे हैं। इसके अलावा सजावटी सामान की भी जमकर बिक्री हो रही है। रविवार को दीवानगंज के हाट बाजार में कभी भीड़ रही। दिवाली पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके चलते जाम के भी हालात बने रहे।


वही पटाखों की दुकान प्राथमिक कन्या शाला दीवानगंज के ग्राउंड में लगवाई गई, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो। जबकि अन्य समानों की दुकान मेन रोड पर लगाई गई।
त्योहारी सीजन में मूर्ति बाजार में मेड इन इंडिया का जलवा है। इस बार मेड इन चाइना की चमक फीकी नजर आ रही है। पिछले कई सालों से दिवाली पर देवी-देवताओं की मूर्तियों के बाजार में चीन का कब्जा था। अब अपने देश में बनी मूर्तियां ज्यादा दिखाई दे रही हैं। व्यापारियों ने कहा कि इस बार मूर्तियों के बाजार से चीन काफी हद तक गायब है। दुकानदारों द्वारा लोकल में बनी हुई मूर्तियां की मांग ज्यादा है। लोकल की बनी मूर्तियां खरीदारों को काफी पसंद आ रही हैं।


दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीदारी अधिक
दीवानगंज हाट बाजार में तीन से चार इंच की गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति सबसे कम दाम 50 रुपये में बिक रही थी मूर्ति विक्रेता प्रताप प्रजापति,बबलू प्रजापति, सोनू प्रजापति, गोलू प्रजापति, संतोष प्रजापति, बंटी प्रजापति
का कहना है कि अलग-अलग मूर्तियों और आकार के अनुरूप कीमत है। साथ ही अधिकांश मूर्ति स्वदेशी हैं, चाइना का माल नहीं है। दिवाली पर घरेलू साज-सज्जा के लिए बाजार में तरह-तरह के आर्टिफिशियल फूल आए हैं। जो विभिन्न रंगों में और कई प्रकार की डिजाइन में हैं। कई

फूल को असली को भी मात दे रहे हैं। इनमें गुलाब से लेकर विदेशी फूलों तक के गुच्छे हैं। इनकी कीमत 40 रुपये से लेकर 800 रुपये तक है।बाजार में रंगोली के डिजायन और सामग्री से लेकर दरवाजों पर लगने वाले स्टीकर भी बिक रहे हैं। वहीं आकर्षक डिजाइनों में आए हर साइज के झूमर लोगों को काफी भा रहे हैं। दो सौ रुपये से लेकर 500 तक में मिल रहा है।वही ग्रामीण अंचल में रहने वाले नागरिकों ने मिट्टी के बने देसी दियों की खूब खरीदारी की। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि उम्मीद से कम हाट बाजार में ग्राहक पहुंचे जिससे कम बिक्री हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811