जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया करवा चौथ का पावन पर्व
सी एल गौर रायसेन
प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी सनातन धर्म चली आ रही परंपरा के अनुसार महिलाओं ने रविवार को करवा चौथ के शुभ अवसर पर रात्रि 8:00 बजे के बाद आसमान में निकले चांद के दर्शन करते हुए विशेष पूजा अर्चना की उसके पश्चात महिलाओं ने अपने पतियों से आशीर्वाद लिया । करवा चौथ के अवसर पर सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में काफी चहल-पहल दिखाई दी पूजन सामग्री करवा चौथ की सामग्री की दुकानों पर भी दिन भर भीड़ भाड़ रही करवा चौथ के पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह का वातावरण दिखाई दिया।

चांद के दर्शन करने के पश्चात पूजा आरती कर छलनी के माध्यम से महिलाओं ने अपने पति के भी दर्शन किए एवं आशीर्वाद लिया इस अवसर पर पतियों ने अपनी अपनी धर्मपत्नियों के लिए करवा चौथ के मौके पर उपहार भेंट किया। इस तरह से जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में करवा चौथ का पावन पर्व उत्साह के वातावरण में मनाया गया करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखे हुए था जो चांद के दर्शन करने के बाद अपने पति के हाथों से जल ग्रहण किया इसके बाद करवा चौथ का व्रत खोला। महिलाओं ने भगवान चंद्र देव से अपने-अपने पतियों की दीर्घायु के लिए विशेष कामना की।