Let’s travel together.

शिवपुरी में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर पांच खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही की

0 104

– शिवपुरी एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने की छापामार कार्रवाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार एवं एसडीएम के मार्गदर्शन में संयुक्त दल द्वारा शिवपुरी शहर के 5 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण आज शनिवार को किया गया।
निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 तथा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय और वितरण विनियम आदेश 2000 के अंतर्गत उक्त प्रतिष्ठानो पर कार्यवाही की गई।
इस दौरान संयुक्त दल में एसडीम उमेश कौरव, नायव तहसीलदार कैलाश मालवीय, नापतौल निरीक्षक आर.के. चतुर्वेदी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गौरव कदम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विष्णुदत्त शर्मा एवं पुलिस बल कोतवाली शिवपुरी उपस्थित रहे।
उक्त प्रतिष्ठानों में जय गोपाल जी एसडीम उमेश कौरव ने बताया कि मिष्ठान भण्डार पोहरी रोड शिवपुरी नमूना खाद्य पदार्थ बर्फी, मिठाई निर्धारित मात्रा से 80 ग्राम कम तौलने संबंधी प्रकरण दर्ज तथा एक घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया। जय श्रीराम मिष्ठान भण्डार पोहरी रोड शिवपुरी नमूना खाद्य पदार्थ गुजिया, इलेक्ट्रोनिक कांटा बिना सील का पाये जाने संबंधी प्रकरण दर्ज तथा एक घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया। त्रिपाठी मावा भण्डार माधव चौक शिवपुरी में खाद्य पदार्थ मावा का नमूना, बांट बिना सील के पाये जाने संबंधी प्रकरण दर्ज किया गया। पाराशर मावा भण्डार माधव चौक शिवपुरी पर खाद्य पदार्थ मावा का नमूना, इलेक्ट्रोनिक कांटा पुरानी सील का पाये जाने संबंधी प्रकरण दर्ज। इसके साथ ही शिव मावा ब्रोकर्स माधव चौक शिवपुरी का इलेक्ट्रोनिक कांटा बिना सील के पाये जाने संबंधी प्रकरण दर्ज किए जाने की कार्यवाही की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |     मिलिट्री कैंप बालमपुर के सामने दुकान के बाहर दो दिन से लावारिस खड़ी स्कूटी, पुलिस को दी सूचना     |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा     |     धरसींवा और सिलयारी में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हुड़दंग पर रहेगी पैनी नजर     |     दीपावली से पहले बेगमगंज में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए नमूने     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण     |     जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिलाई शपथ     |     त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में पुलिस और नगर पालिका की टीम सक्रिय     |     भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर जैन मंदिरों में 9 नवंबर को सुबह चढ़ेंगे निर्वाण लाडू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811