Let’s travel together.

मिशन नगरोदय के अन्तर्गत विकास योजनाओ का भूमिपूजन, लोकार्पण सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री करेगें

0 125

नितिन गुप्ता

देवास।मिशन नगरोदय कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री मान. शिवराजसिह चौहान वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न नवीन विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन 17 मई मंगलवार को सांय 6 बजे मिन्टो हाल भोपाल से सिंगल क्लीक के माध्यम से करेंगें। जिसके अन्तर्गत प्रदेश की निकायो के साथ देवास मे भी स्थानिय मल्हार स्मृति आडिटोरियम मे उक्त कार्यक्रम सांय 5 बजे आयोजित होगा।

आयोजित कार्यक्रम मे देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, सांसद श्री महेन्द्रसिह सोलंकी के द्वारा जिला अध्यक्ष श्री राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, पूर्व सभापति श्री अंसार एहमद एवं वरिष्ठ भाजपा के पदाधिकारियो के साथ देवास के नीवन विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण . मुख्यमंत्री द्वारा उपस्थित अतिथियो के साथ वर्चुअल कार्यक्रम के अन्तर्गत करेगें। देवास शहर की नवीन विकास कार्यो की योजनाओ की स्वीकृति राज्य शासन से प्राप्त होकर उनका भूमिपूजन, लोकार्पण उक्त वर्चुअल कार्यक्रम मे सम्मिलित है।

जिसमे अमृत—2 योजना मे 114 करोड की राशि के कार्यो को क्रियान्वित किया जावेगा। जिसमे 50 करोड राशि से सीवरेज लाईन, ट्रीटमेंट प्लांट बनना सम्मिलित है। जल प्रदाय अन्तर्गत 60 करोड के कार्यो को सम्मिलित किया गया है। नई टंकीयां, इंटेकवेल, ट्रीटमेंट प्लांट, पानी सप्लाय लाईन डाली जाना सम्मिलित है। इसी प्रकार वर्चुअल कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत देवास शहर मे कुल राशि 256 लाख का हितग्राहियो को लाभ वितरण होगा। जिसमे 265 हितग्राहियो के खातो मे सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की राशि डाली जावेगी।

इसी के साथ देवास शहर मे 10 नवीन संजीवनी क्लीनिक निर्माण की स्वीकृति राज्य शासन से प्राप्त होकर उनका भी भूमिपूजन के साथ ही शासन की पुनर्घनत्विकरण योजनान्तर्गत नवीन कलेक्टर भवन, कर्मचारी आवास भवन के साथ परिसर का भी भूमिपूजन होगा। देवास शहर विकास की गति की ओर अग्रसर है, देवास के विकास को ओर गति देने हेतु उक्त योजनाओ को राज्य शासन ने स्वीकृति प्रदान की है जिसका 17 मई को भूमिपूजन, लोकार्पण उपस्थित अतिथियो के बीच मान.मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया जावेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811