Let’s travel together.

सेवा भारती छात्रावास के भैयाओं को कंबल और स्वच्छता किट का किया गया वितरण

0 75

-नगर पालिका अध्यक्ष ने छात्रावास में पहुंचकर किया वितरण

-निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे पुरस्कार

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर फतेहपुर पर स्थित सेवा भारती छात्रावास में रहने वाले भैयाओं के लिए नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कंबल और स्वच्छता के वितरण किया गया। सेवा भारती द्वारा यहां निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई इस दौरान प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्रों को पुरस्कार की वितरण किया गया। इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, सेवा भारती महिला मंडल अध्यक्ष विनीता जैन, सचिव कल्पना सोनी, कोषाध्यक्ष शर्मिला बंसल, विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी, छात्रावास समिति अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति, जिला संघ चालक राजेश गोयल मौजूद रहे।


इस मौके पर छात्रावास के भाइयों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि हमारे यह सब बच्चे इस देश का भविष्य है और ऐसे ही संस्कारित हाथों में आने वाला भारत का भविष्य होना चाहिए। हम सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए जिससे हम अपने गांव एवं अपने छात्रावास का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि मैं भी इस छात्रावास में अपना सहयोग प्रदान करूंगी व सभी बच्चों को एक दिन अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित करेंगे।
सेवा भारती द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया। महिला मंडल द्वारा सेवा भारती छात्रावास के भैयाओं को कंबल तथा स्वच्छता किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमती ममता द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811