Let’s travel together.

किसानों से किया वादा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाया, 2545 मैट्रिक टन खाद भेजा

0 83

– 2545 मैट्रिक टन खाद की दो रैक आईं

– दशहरे के दिन भी केंद्रीय मंत्री लेते रहे अपडेट

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपने शिवपुरी दौरे के दौरान किसानों को खाद दिलाने का वादा पूरा कर दिया है। अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों के लिए केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने विशेष प्रयासों से केंद्रीय मंत्रालय से बात करके 2545 मैट्रिक टन खाद की व्यवस्था कर दी है। संसदीय क्षेत्र में रविवार की सुबह 2545 मैट्रिक टन खाद की दो रैक आ चुकी हैं। जो रैक आई है उसमें संसदीय क्षेत्र के अशोकनगर और शिवपुरी के लिए डीएपी खाद की व्यवस्था की गई है जबकि गुना और अशोकनगर के लिए एनपीके खाद पहुंचाया गया है। इन खाद के कट्टों का उतारने का काम रेलवे स्टेशन पर किया गया। जल्द ही यह वितरण केंद्रों पर पहुंच जाएगी। बताया जा रहा है कि आने वाली 16 अक्टूबर को डीएपी खाद की एक और रैक आने वाली है जो गुना आएगी। इससे गुना के आसपास के किसानों के लिए इससे मदद मिलेगी। गौरतलब है कि क्षेत्र में इस समय रबी सीजन में किसान वर्ग अपने खेतों में बोवनी के काम में जुट गया है लेकिन खाद की कमी से किसान परेशान है। शिवपुरी के लुधावली खाद वितरण सेंटर पर तो तीन पुलिस कर्मियों ने एक किसान की लाठियों से पिटाई तक लगा दी थी।

दशहरे के दिन भी लेते रहे अपडेट-

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विशेष प्रयासों से उनके संसदीय क्षेत्र के किसानों के लिए खाद की व्यवस्था में दशहरे के दिन भी केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया इसकी जानकारी लेते रहे। सूत्रों ने बताया है कि 2545 मैट्रिक टन रैक रविवार की सुबह संसदीय क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर लग गया। रैक समय पर पहुंचा कि नहीं इसका अपडेट दशहरे वाली रात को श्री सिंधिया फोन से लेते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811