Let’s travel together.

पूर्व डिप्टी सीएम के एक ट्वीट से हाहाकार, भाजपा ने पूछा- जेल में मनीष के पास फोन?

70

कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के अकाउंट से होली के दिन ट्वीट किया गया है जबकि वह जेल में बंद हैं, ऐसे में इस ट्वीट पर भाजपा सवाल उठा रही है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच होली (8 मार्च) के दिन शाम के वक्त उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसे लेकर अब राजनीतिक गलियारों में हाहाकार मच गया है। सिसोदिया के इस ट्वीट को लेकर भाजपा उन पर हमलावर है। उन पर आरोप लग रहा है कि वह जेल में मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट किया, ‘जेल में मनीष सिसोदिया के पास फोन?’ गौरतलब है कि 26 फरवरी को सीबीआई द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद से अब तक मनीष सिसोदिया ने कोई ट्वीट नहीं किया था। उनके ट्विटर हैंडल से होली की शाम को पहली बार एक ट्वीट किया गया है जिसे लेकर बवाल मच गया है।

मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट में लिखा है, ‘आज तक सुना था कि देश में स्कूल खुलते हैं तो जेल बंद होते है; लेकिन अब इन लोगो ने तो देश में स्कूल खोलने वालों को ही जेल में बंद करना शुरू कर दिया।’

मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट से भारतीय जनता पार्टी को मनीष सिसोदिया पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है। वहीं माना जा रहा है कि सिसोदिया के इस अकाउंट को उनकी सोशल मीडिया टीम हैंडल कर रही है या तो उनकी पत्नी। कहा जा रहा है कि दोनों में से किसी एक के द्वारा यह ट्वीट किया गया है। हालांकि इसे लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811