Let’s travel together.

दशहरा पर नहीं होगा बीजेपी कार्यालय का भूमिपूजन! – रद्द हुआ सीएम-एक्स सीएम का दौरा

0 364

अनुराग शर्मा सीहोर

जिला मुख्यालय स्थित क्रिसेंट चौराहे के पास बनने वाले भारतीय जनता पार्टी कार्यालय निर्माण का भूमिपूजन दशहरा पर होना था, लेकिन व्यस्तताओं के चलते सीएम-पूर्व सीएम सीहोर नहीं आ रहे हैं, जिससे बताया कि जा रहा है भूमिपूजन कार्यक्रम को भी आगे बढ़ा दिया गया है। नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति से जब 12 अक्टूबर विजय दशमीं पर्व पर सीएम-पूर्व सीएम सहित अन्य अतिथियों द्वारा भूमिपूजन के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि अब भूमि पूजन आने वाले दिनों में होगा।
मालूम हो कि दशहरे वाले दिन सीहोर भाजपा कार्यालय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाना था। भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारत सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होने थे। भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर दो दिन पहले जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य नेताओं ने निरीक्षण किया था, जबकि एक दिन पहले 10 अक्टूबर को कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह भी आयोजन को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे थे। लेकिन अब किन्हीं कारणों के चलते दशहरे पर होने वाला भूमिपूजन कार्यक्रम स्थगित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811