Let’s travel together.

सीहोर जिले के किसानों के लिए खुशखबरी,मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना

0 232

अनुराग शर्मा सीहोर

जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले के 4 विकासखण्डों आष्टा, इछावर, बुधनी एवं भेरुंदा में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है। इन प्रयोगशालाओं का संचालन जिले के युवा उद्यमियोंध्संस्थाओं द्वारा ही किया जायेगा। इच्छुक युवाओंध्संस्थाओं से 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। उप संचालक कृषि केके पाण्डेय ने बताया कि मृदा नमूना परीक्षण संबंधी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं को युवा उद्यमियों/संस्थाओं को संचालन के लिए आवंटित किया जायेगा। इसके लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से प्रस्ताव/आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में अद्यतन सूचनाएं एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811