Let’s travel together.

सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद पुरम को मिले 1 स्वर्ण, 2 रजत पदक

0 117

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

प्रख्यात एवं खेलों की सर्वश्रेष्ठ अग्रणी संस्था सरस्वती विद्या मंदिर बेगमगंज ने एक बार पुनः इतिहास रचते हुए संपूर्ण मध्य प्रदेश में एक स्वर्ण एवं दो रजत पदक प्राप्त किए हैं


बता दें कि राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में आयोजित हुई 68 वी राज्य स्तरीय शासकीय शालेय क्रीड़ा आर्चरी एवं फील्ड आर्चरी 14 वर्षीय बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक किया गया था। जिसमें समस्त मध्य प्रदेश के 10 में से 8 संभाग ने सहभागिता की।

भोपाल संभाग जिला रायसेन बेगमगंज सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के 15 खिलाड़ियों ने सहभागिता की, जिनमे मोहिनी यादव ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हुए 14 वर्ष आर्चरी बालिका कंपाउंड वर्ग में पूरे मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर ,दो रजत पदक प्राप्त किए और राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं फील्ड आर्चरी में इंडियन टीम इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इन भव्य उपलब्धियां पर जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती रानी स्वरूपा , राजेश यादव , जिला क्रीड़ा अधिकारी जलद चतुर्वेदी, खेल विभाग एवं विद्यालय समिति अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, समिति सचिव धर्मेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र यादव एवं प्राचार्य शिवराज सिंह चौधरी, टीम कोच एवं विद्यालय खेल प्रमुख शुभम सेन ने सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी स्कूलों के मर्जर पर तत्काल रोक लगे शिक्षकों के खाली पदों को तुरंत भरा जाए छात्राएं पढाई छोड़ने को हो रही हैं मजबूर-अजय सिंह     |     मेढकी गांव में मूंग चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हलाली डैम 62 प्रतिशत भराव की ओर, दो अच्छी बारिश में 100% भर सकता है जलाशय     |     बस किराया बढ़ने से आमजन परेशान, विद्यार्थियों की जेब पर भी बढ़ा बोझ     |     दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम     |     बाल सम्प्रेक्षण गृह से फरार विधि के साथ संघर्षरत बालक को पुनः कराया गया सकुशल दाखिल     |     रक्तदान से मजबूत होगा विश्व बंधुत्व, तिल्दा में 21 अगस्त को रक्तदान महाअभियान     |     जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811