Let’s travel together.

मेढकी गांव में मूंग चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 54

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

पुलिस की सतर्कता एवं तत्परता से लगातार चोरी करने वालो पर पुलिस का शिकंजा कसा दिखाई देने लगा है इससे पहले भी पुलिस की तत्परता से चोरी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है हाल ही में मेढकी गांव में किसान की ट्राली से मूंग चोरी का मामला सामने आया था जिसे पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में लेते हुए चोरी गए माल को बरामद करने मे सफलता प्राप्त कर ली है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को 30 जुलाई को फरियादी तुलसीराम लोधी पिताभोगीराम लोधी निवासी ग्राम मेढकी ने थाना सांची पुलिस को सूचना दी थी कि रात्रि11 बजे घर के पास ही बने टीन शेड मे चार बोरी मूंग दो बोरी गेहूँ रखा हुआ था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया ।फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप क्र26 धारा 303(2) भा न्याय संहिता बीएन एस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।पुलिस ने एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्ग दर्शन मे एवं एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थीपुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिये थे साक्ष्य के आधार पर तथा मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंच गए फरियादी द्वारा बताए हुलिए एवं मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा के नेतृत्व में विदिशा जिले के करैया खेडा गांव मे छापेमारी करते हुए आरोपी राजा पिता बाबूलाल जाटव उम्र 22 वर्ष पंकज पुत्र लखनलाल अहिरवार उम्र24 वर्ष शिवराज पुत्र हरनाम अहिरवार उम्र 25 वर्ष को हिरासत में लेकर थाना सांची मे पूछताछ की गई जब कडी पूछताछ हुई तो आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया आरोपियों की निशान देही पर पुलिस ने आरोपियो से बायपास मार्ग पर एक पुलिया के नीचे से चार बोरी मूंग एवं दो बोरी गेहूं बरामद कर लिया इसकी कीमत लगभग 22500/ रुपये बताई जाती हैं ।तथा चोरी मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में भेजा गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया आरोपियों पर विदिशा जिले में भी चोरी के अपराध पंजीकृत हैं इस चोरी का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा स,उ,नि,चंद्र पालसिंह प्र आ गणेशराम रघुवंशी प्र आ रामकरण शर्मा प्र आ सुरेश गोहे प्र आ भगवान दास आर,योगेश रघुवंशी की भूमिका सराहनीय रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी में जनविश्वास शिविर: नवागत कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत     |     251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, हाथों से तैयार मां वैष्णो देवी की प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र     |     महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तेजी से हो रहे प्रयास: शिवराज सिंह चौहान     |     गुरुकुल स्कूल बस और आइशर ट्रक में भिड़ंत!बच्चों की जान से हो रहा खिलवाड़     |     LNCT के पास NH के नए पुल की एप्रोच फिर धंसी.. बड़े हादसे को आशंका     |     सियरमऊ में शराब दुकान हटाने की मांग पर सड़क पर उतरीं महिलाएं     |     दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, वोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी यात्रा     |     सेवा भारती का विशाल कन्या पूजन, 61 जोड़ों ने किया 551 कन्याओं का पूजन     |     बुधनी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, करीब दो दर्जन घायल     |     रायसेन में मां काली के पंडालों में महाआरती, 62 साल पुराने पंडाल में पहुंचे विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811