कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
– तीज पर रंगारंग कार्यक्रम, झूला टीम विजेता, उषा श्रीवास्तव बनीं तीज क्वीन
– श्री चित्रगुप्त जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ तीज महोत्सव का शुभारंभ
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज महोत्सव एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शिवानी भटनागर और प्रदेश उपाध्यक्ष रिषिका अष्ठाना ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सुनीता गौड़ और रश्मि श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम की संयोजक सुचिता भटनागर, कार्यकारी अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, संगठन मंत्री सुषमा खरे, महामंत्री नीलम श्रीवास्तव और सचिव मधु श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने आराध्य देव श्री चित्रगुप्त जी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंताक्षरी प्रतियोगिता रही। महिलाओं ने झूला, बादल, सावन, हरियाली, बरखा और सरगम टीम बनाकर पुराने मधुर फिल्मी गीतों पर शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम राउंड में झूला टीम विजेता रही। इस टीम में शिवानी भटनागर, तनुजा गौड़, मिनल अष्ठाना, नूतन सक्सेना, वैशाली श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव और निधि सक्सेना शामिल थीं। बरखा टीम उपविजेता और हरियाली टीम तृतीय स्थान पर रही।
मधु श्रीवास्तव और प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस में महिलाओं ने जमकर डांस किया। इसमें शिल्पा अष्ठाना प्रथम, सुशीला निगम द्वितीय और रितु खरे तृतीय स्थान पर रहीं। पंक्चुअलिटी गेम में वंदना श्रीवास्तव विजेता बनीं। शिवानी भटनागर ने तीज आधारित हाउजी गेम भी करवाया।
समापन पर सभी महिलाओं ने हरे रंग के परिधान में कैटवॉक किया। तीज क्वीन का ताज सोलह श्रृंगार कर आईं उषा श्रीवास्तव ने जीता। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता गौड़ ने किया। अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।