Let’s travel together.

बस किराया बढ़ने से आमजन परेशान, विद्यार्थियों की जेब पर भी बढ़ा बोझ

0 25

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर सफर हुआ महंगा, दीवानगंज से भोपाल का किराया 50 और विदिशा का 60 रुपए तक पहुंचा; विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मध्यप्रदेश में बस किराए में बढ़ोतरी के बाद भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। राज्य सरकार की नई किराया व्यवस्था के तहत सामान्य बसों का अधिकतम आधार किराया 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 2 रुपए प्रति किलोमीटर किया गया है।

किराया बढ़ने का सबसे ज्यादा असर मध्यमवर्गीय परिवारों और रोजाना बस से कॉलेज तथा काम पर आने-जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है। दीवानगंज से भोपाल और विदिशा जाने वाले यात्रियों का कहना है कि पहले स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों से सामान्य किराए से कम राशि ली जाती थी। दीवानगंज से भोपाल का किराया जहां विद्यार्थियों से करीब 30 रुपए और विदिशा का 40 रुपए लिया जाता था, वहीं अब कई बसों में विद्यार्थियों से क्रमश: 50 और 60 रुपए तक किराया लिया जा रहा है।

विद्यार्थियों और बस संचालकों में बढ़ रहा विवाद

रोजाना कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि बढ़ा हुआ किराया उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन गया है। पहले कम किराए में आने-जाने की सुविधा मिल जाती थी, लेकिन अब प्रतिदिन का खर्च काफी बढ़ गया है। सेजल साहू,सोनम प्रजापति, दीपिका कुर्मी, चंद्रेश लोधी ,सोनाली ठाकुर ,पायल अहिरवार ,रानी विश्वकर्मा ,मुस्कान साहू आदि विद्यार्थियों का आरोप है कि बस संचालक अब रियायती किराया लेने को तैयार नहीं होते, जिसके चलते कई बार यात्रियों और बस कर्मचारियों के बीच बहस और विवाद की स्थिति बन रही है।विदिशा में भी हाल ही में छात्रों ने बढ़े बस किराए के विरोध में प्रदर्शन कर राहत की मांग उठाई थी।

रोजाना आने-जाने वालों की बढ़ी मुश्किल

भोपाल, विदिशा और आसपास के क्षेत्रों में पढ़ाई तथा रोजगार के लिए रोजाना सफर करने वाले लोगों का कहना है कि बस किराए में बढ़ोतरी का सीधा असर उनके मासिक बजट पर पड़ेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजाना 20 से 30 रुपए अतिरिक्त खर्च करना भी बड़ी समस्या बन सकता है।

यात्रियों का कहना है कि सरकार ने किराया बढ़ाने का फैसला तो कर दिया, लेकिन विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों के लिए अलग से रियायती व्यवस्था नहीं की गई तो शिक्षा और रोजगार के लिए आवागमन करने वाले परिवारों पर आर्थिक दबाव और बढ़ेगा।

सरकार ने बढ़ाया अधिकतम किराया

परिवहन विभाग की नई व्यवस्था के अनुसार सामान्य बस का अधिकतम किराया अब 2 रुपए प्रति यात्री प्रति किलोमीटर और न्यूनतम किराया 10 रुपए तय किया गया है। अलग-अलग श्रेणी की बसों के लिए अतिरिक्त किराए की सीमा भी निर्धारित की गई है। बस ऑपरेटरों ने बढ़ती डीजल, रखरखाव और संचालन लागत का हवाला देते हुए किराया बढ़ाने की मांग की थी।

यात्रियों की मांग—विद्यार्थियों के लिए हो रियायत

हाईवे-18 पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और विद्यार्थियों की मांग है कि सरकार बढ़े हुए किराए की समीक्षा करे और कॉलेज एवं स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के लिए रियायती पास या निर्धारित कम किराए की व्यवस्था लागू करे। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत मिलने के साथ विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के लिए रोजाना आवागमन में आर्थिक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

छात्राओं का कहना हे 

में रोजाना दीवानगंज से भोपाल कॉलेज अप डाउन करती हूं पहले बस वाले 30 रुपए आने-जाने का किराए लिया करते थे लेकिन अब 50 रुपए से कम नहीं कर रहे हैं। जिससे हमें परेशानी हो रही है।

सेजल साहू विद्यार्थी दीवानगंज 

पहले हम सभी सहेली एक साथ कॉलेज बस से जाया करती थी बस में केवल 30 रुपए भोपाल तक लगते थे लेकिन किराए बढ़ जाने के कारण कई सहेलियां अब अपने निजी बहन से भोपाल तक जाने लगी है। अगर बस वाले किराए में कुछ छूट दे तो विद्यार्थियों को काफी हद तक फायदा हो सकता है।

पायल अहिरवार विद्यार्थी संग्रामपुर दीवानगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी स्कूलों के मर्जर पर तत्काल रोक लगे शिक्षकों के खाली पदों को तुरंत भरा जाए छात्राएं पढाई छोड़ने को हो रही हैं मजबूर-अजय सिंह     |     मेढकी गांव में मूंग चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हलाली डैम 62 प्रतिशत भराव की ओर, दो अच्छी बारिश में 100% भर सकता है जलाशय     |     बस किराया बढ़ने से आमजन परेशान, विद्यार्थियों की जेब पर भी बढ़ा बोझ     |     दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम     |     बाल सम्प्रेक्षण गृह से फरार विधि के साथ संघर्षरत बालक को पुनः कराया गया सकुशल दाखिल     |     रक्तदान से मजबूत होगा विश्व बंधुत्व, तिल्दा में 21 अगस्त को रक्तदान महाअभियान     |     जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811