भोपाल। मध्यभारत के सबसे बड़े गांधी भवन भोपाल में इस वर्ष भी गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को याद किया जाएगा। इस सालाना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के जाने माने गांधीवादी विचारक और महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति गिरीश्वर मिश्र होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ गांधीवादी पत्रकार – सम्पादक और माधव राव सप्रे समाचारपत्र संग्रहालय के संस्थापक संयोजक पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर करेंगे। कार्यक्रम सुबह दस बजे होगा।
गांधीभवन न्यास के सचिव श्री दयाराम नामदेव ने बताया कि इस वर्ष गांधी विचार के प्रसार में आजीवन संलग्न रहे श्री मुक्तेश्वर सिंह ( 92 ) और श्री रमेश चंद्र बादल ( 90 ) की सेवाओं को देखते हुए अलंकृत किया जाएगा। इस अवसर पर श्री रमेश चंद्र बादल की पुस्तक -सपने देखो ,सफलता पाओ का लोकार्पण भी होगा। इसके अलावा गांधी भवन की ओर से भोपाल के स्कूलों के छात्र छात्राओं की पिछले दिनों कराई गई प्रतियोगिताओं का पुरूस्कार वितरण भी होगा।भोपाल का गांधी भवन पिछले 55 वर्षों से समाज कल्याण और राष्ट्रपिता के सिद्धांतों के प्रचार -प्रसार की दिशा में काम कर रहा है। प्रतिदिन भवन में बापू के प्रिय भजनों और प्रवचनों का पाठ कराया जाता है। इसके अलावा गाँधी भवन लगभग तीन दशक से बुजुर्गों के लिए आसरा नामक आश्रम संचालित कर रहा है।इसमें क़रीब पाँच प्रदेशों के सौ बुजुर्गों की निशुल्क सेवा की जाती है।समाज सेवा के इस कार्य में भोपाल और बाहर के अनेक लोग सहायता करते हैं। गाँधी भवन में प्रतिमाह व्याख्यान तथा अन्य लोक कल्याण की गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।
न्यूज़ सोर्स- दया राम नामदेव सचिव , गाँधी भवन न्यास
भोपाल ( मध्य प्रदेश )
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।