Let’s travel together.

श्री नवदुर्गा , दशहरा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

0 113

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

3 अक्टूबर से श्रीनवदुर्गा उत्सव प्रारंभ होने जा रहा है। जिसकी व्यवस्थाओं को लेकर बैठक एसडीएम सौरभ मिश्रा की .
अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में विशेष रूप से सीएमओ कृष्णकांत शर्मा , थानाप्रभारी संतोष सिंह,सीबीएमओ डॉ. डीके गुप्ता ,डिप्टी रेंजर एसएल डाबर , एमपीइव्ही सहायक प्रबंधक गिरीश श्रीवास्तव , हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय , महामंत्री महेश नेमा ,नपाध्यक्ष संदीप लोधी ,उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष शकील अहमद , मलखान सिंह जाट , जगदीश लोधी , एम मतीन सिद्दीकी एडवोकेट , राजेन्द्र सोलंकी ,पार्षद अजय जाट , राजेश यादव , प्रवीण जैन ,जफर शाह , अहमद अली , अकरम पटेल , अंशुल शर्मा, संदीप विश्वकर्मा ,बसंत शर्मा , राजा बाबू सेन ,शकील खान ठेकेदार , आमिर खान , जयकुमार जैन , राजेन्द्र फौजी , घासीराम मास्साब , सविता भार्गव , इत्यादि सहित समिति के अनेकों सदस्यगण मौजूद थे ।
हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि नगर में 3 अक्टूबर से अनेक स्थान पर श्रीनवदुर्गा प्रतिमाओं की 30 से 35 स्थानों पर स्थापना होगी एवं नगर सहित आसपास के विभिन्न श्रीनवदुर्गा मंदिरों में प्रातः काल से पूजा अर्चना के लिए महिलाओं सहित श्रद्धालुओं की भीड़ लगेगी। विशेष रूप से खिरिया नारायण दास स्थित माता मंदिर , माता मंदिर काजी मोहल्ला ,माता मंदिर टीचर्स कॉलोनी एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर विशेष साज सज्जा के साथ माता रानी के पूजन की व्यवस्था रहेगी ।

इसको लेकर एसडीएम द्वारा नगर पालिका प्रशासन के लिए निर्देशित किया गया कि सभी स्थान की साफ सफाई , पेयजलापूर्ति , मुरम सहित अन्य व्यवस्थाएं करें।
विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह विद्युत व्यवस्था सुचारू रखें इसके अतिरिक्त श्रीदुर्गा उत्सव चल समारोह के दौरान बिजली के तारों को ऊंचा करने के साथ श्री नवदुर्गा प्रतिमाओं का विर्सजन जुलूस रात्रि एवं दशहरा के जुलूस दिन में रहेगा जिसके आगे -पीछे बिजलीकर्मियों की टीम चलेगी । श्री नवदुर्गा विसर्जन के लिए सेमरी नदी के हफसीलि एवं बीना नदी के बेरखेड़ी घाट निर्धारित किए जाने के साथ वहां पर विद्युत व्यवस्था एवं गोताखोरों की व्यवस्था रहेगी।
नगर का मार्केट दीपावली तक रात 11 बजे तक खुलेगा ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811