Let’s travel together.

फौजी बनकर लौटी बेटी तो मां के छलक उठे आंसू

0 259

-वरिष्ठ समाजसेवी नगर सेठ अखिलेश राय ने किया सम्मान

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सौंठी श्यामपुर में जीवन सिंह दांगी की बेटी नीलम दांग का असम राइफल्स में पदस्थ होने पर जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर नगर सेठ वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय सहित अन्य ने स्वागत किया, सबसे पहले घर पहुंची तो परिजनों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। बेटी को बावर्दी सामने देख मां की आंखें छलक उठीं। जानकारी के अनुसार ग्राम में फौजी की वर्दी धारण करने वाली पहली बेटी है। बेटी का स्वागत ग्रामीणों ने शानदार तरीके से किया। गांव में पढ़ाई के लिए संघर्ष करने वाली नीलम दांगी महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है।
इस मौके पर असम राइफल्स में पदस्थ होने पर गर्व महसूस करते हुए नीलम ने कहा कि देश की सुरक्षा करने में पूरी तरह से हैं सक्षम बेटियां, मेरे द्वारा गांव का नाम रोशन किया गया है। इस कामयाबी का श्रेय उसने अपने मां-बाप को दिया और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ समाजसेवी श्री राय ने नीलम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा पखवाड़ा पर खरोरा में लोक संस्कृति का महोत्सव: 25 अक्टूबर को भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता     |     सुशासन की सरकार में सरकारी कार्यालयों की ही बिजली गुल, पंचायतों में कामकाज ठप, ग्रामीण परेशान- वर्मा     |     अंबाडी में दशरथ-कैकेयी संवाद ने किया भावुक, सेमरा में केवट की भक्ति ने मोहा मन     |     डोलाघाट हनुमान मंदिर आश्रम में गो सम्मान अभियान की बैठक, 4 दिसंबर को भोपाल में होगा गो भक्तों का महासम्मेलन     |     बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ     |     आचार्य श्री विद्यासागर द्वार का लोकार्पण आज      |     शरद पूर्णिमा 26 अक्टूबर को.तीनबत्ती पर होगा ‘जिन शासन के सम्राट की संयम यात्रा’ का मंचन     |     भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की सादगी और युवाओं के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणास्रोत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     गढ़ी में जनविश्वास शिविर: नवागत कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811