यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
आत्मा को आध्यात्मिक रंगों में रंगने का त्यौहार है होली बीके भाई जी…धोखेड़ा स्तिथ ब्राह्मकुमारीज की शाखा में मनाया गया अलौकिक होली मिलन समारोह .के.इस सुअवसर पर भारतीय किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष भ्राता हेमंत जी पटेल, भ्राता हेमन्त बड़कुड़ भ्राता ,नेपाल सिंह राजपूत उपाध्यक्ष नगर परिषद, भजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विट्ठलदास भूतड़ा,लाइंस क्लब के सक्रिय सदस्य,एवं डेफोडिल्स स्कूल संचालक धर्मेद्र ठाकुर, प्रसिद्द कथावाचक देवेंद्र शर्मा जी, पूर्व मंडी अध्यक्ष भ्राता राजेश पटेल, पूजा पब्लिक स्कूल संचालिका एवं प्राचार्या सुश्री नीता धाकड़, बीके जयंती बीके जागृति बीके हीरा मुख्य रुप से उपस्तिथ रहे।सभी कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंशा की।

इस अवसर पर होली का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए क्षेत्रीय संचालक बीके शिवराम भाई जी ने कहा उमंग,उत्साह, खुशियों एवं रंगों का त्यौहार है होली , अंतर आत्मा में परमात्म ज्ञान गुण शक्तियों को समाहित करना , अपने अंदर की विकृतियों को योगाग्नि में जलाना, संस्कार मिलन की रास कर मंगल मिलन मनाना,एवं बीती को बीती करना ही यतार्थ होली मनाना है ।इस अवसर श्री राधाकृष्ण की मनमोहक झांकी एवं नृत्य भी प्रस्तुत किया गया सभी अतिथि गणों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई,एवं स्वल्पाहार कराया गया।क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं ने कार्यक्रम कवरेज किया, स्थानीय क्षेत्र थाना से एस आई बहनों ने भी कार्यक्रम का लाभ लिया।श्री राधा कृष्ण की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।