रायसेन में युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, प्रतीक द्विवेदी बने जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र मीणा बने जिला महामंत्री
रायसेन । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री की नियुक्तियां घोषित की हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सह-मीडिया प्रभारी रायसेन रोहित चौधरी ने बताया प्रदेश कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र अनुसार रायसेन जिले से प्रतीक द्विवेदी को जिला अध्यक्ष एवं राजेन्द्र मीणा को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री को भाजपा परिवार की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है।
इन नेताओं ने दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान, मप्र सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुरेन्द्र पटवा, होशंगाबाद-नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, जिला संगठन प्रभारी श्रीमती राजो मालवीय, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं जिला महामंत्री केवल पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।