Let’s travel together.

रात 3 बजे पहुंचे प्रभारी मंत्री पहुंच गए जिला अस्पताल, गंदगी देखकर भड़के और सफाई एजेंसी पर कराई एफआईआर

0 124

-जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

– रात को ही रैन बसेरा का लिया जायजा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रात को 3:00 बजे शिवपुरी के जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण कर डाला। इस निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने गंदगी देखकर खुद यहां पर सफाई की और सफाई एजेंसी पर एफआईआर करा दी। अपने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भी आप अव्यवस्थाओं को देखकर प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर नाराज हो गए।


ऊर्जा मत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर रात के समय शिवपुरी में कई स्थानों पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने जिला चिकित्सालय, विद्युत सब स्टेशन और रैन बसेरा का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण करते हुए वहां मरीजों से चर्चा की और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड सहित अन्य वार्डों का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन को अस्पताल की व्यवस्थाओं में और सुधार के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। सभी चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे और मरीजों के साथ सही व्यवहार रखें। यह निर्देश दिए।
उन्होंने शिवपुरी रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया और रैन बसेरा में अन्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश एसडीएम शिवपुरी को दिए हैं। इसके अलावा प्रभारी मंत्री अपने रात्रि विजिट के दौरान विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण करने भी पहुंचे। उन्होंने 132 केवी सबस्टेशन का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से चर्चा की और निर्देश भी दिए हैं कि विद्युत संबंधी शिकायत नहीं मिलना चाहिए। लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले यही हमारा उद्देश्य है।प्रभारी मंत्री ने मौके पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रहे। यहां अस्थाई पुलिस चौकी है जहां निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |     ग्राम सभा में गूंजा सड़क निर्माण का मुद्दा, ग्रामीणों ने पूछा—एक साल बाद भी क्यों नहीं बनी आरसीसी सड़क     |     महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप आरोप     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन रोड बदहाल, कुछ साल में ही उखड़ी डामर; गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन       |     आचार्यश्री के शिष्यों का तिल्दा नेवरा से मंगल विहार,सिमगा की ओर हुआ बिहार     |     नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीय और जनविरोधी सोच का प्रमाण – कांग्रेस     |     यात्री पूंछताछ केंद्र प्रभारी ने निभाया सामाजिक सरोकारों का कर्तव्य ,पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो दवाई     |     एमपी में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी पुलिस, जेल, फायर और आबकारी विभाग की भर्तियां     |     सलामतपुर सहकारी संस्था में सहकारिता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811