मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम अंबाडी के शासकीय माध्यमिक शाला में सोमवार सुबह 11 के लगभग एक आवारा कुत्ता ने दूसरी क्लास में पढ़ने वाले तनिश पिता सुनील प्रजापति को काट लिया। बच्चा स्कूल परिसर में खेल रहा था तभी कुत्ते ने बच्चों पर हमला कर दिया। बच्चा चिल्लाया तो स्कूल आए हुए बच्चों ने पहुंचकर बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया, बच्चों के परिजन पहले सांची अस्पताल ले गए प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को जिला अस्पताल विदिशा रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने शिक्षकों पर आरोप लगाया है कि स्कूल खुलने का टाइम 10:30 बजे है लेकिन शिक्षक 11 बजे तक भी स्कूल नहीं आते हैं जबकि बच्चे सुबह 10 बजे से आना प्रारंभ हो जाते हैं। अगर ऐसे में कोई बड़ी दुर्घटना हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन की रहेगी। अंबाडी सरपंच कुंती रमेश अहिरवार ने शिक्षकों के खिलाफ संकुल प्रभारी को लिखित दी है और कहां है कि स्कूल में शिक्षक समय पर आए।