Let’s travel together.

होली के दिन मैं पूरा समय करूंगा ध्यान, अगर आपको लगता है सीएम ठीक नहीं कर रहे तो आप भी करें…

86

दिल्ली | प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 सालों बाद कोई ऐसा व्यक्ति आया जिसने सरकारी स्कूलों की कायापलट  कर दी और गरीबों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी उसे जेल भेज दिया गया। वह हैं मनीष सिसोदिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्लीवालों से होली के दिन ध्यान करने का आह्वान किया। दरअसल उनका कहना है कि वह भी होली के दिन वह पूरे दिन ध्यान करेंगे, उसके लिए प्रार्थना करेंगे।

केजरीवाल का कहना है कि वह देश के हालात को देखकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि जिस देश के प्रधानमंत्री गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और लोगों को अच्छे अस्पताल व मुफ्त इलाज करवाने वालों को जेल में डालते हैं और करोड़ों का घोटाला करने वाले को गले लगाते हैं उस देश के हालात ठीक नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि यही कारण है कि मैं होली वाले दिन पूरा समय देश के लिए ध्यान करूंगा, प्रार्थना करूंगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें भी लगता है कि देश के प्रधानमंत्री ठीक नहीं कर रहे हैं तो जनता भी उनके साथ होली वाले दिन थोड़ा समय निकालकर पूजा करे, ध्यान करे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 सालों बाद कोई ऐसा व्यक्ति आया जिसने सरकारी स्कूलों की कायापलट  कर दी और गरीबों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी उसे जेल भेज दिया गया। वह हैं मनीष सिसोदिया। वहीं आजादी के 75 साल बाद एक शख्स ने लोगों मुफ्त इलाज मुहैया कराया, घर-घर तक अच्छा इलाज पहुंचाया, सरकारी स्कूलों को बेहतर किया उसे प्रधानमंत्री ने जेल भेज दिया। वो हैं सत्येंद्र जैन। वहीं एक शख्स जिसने देश को लूटा उसे प्रधानमंत्री ने गले लगा लिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811