रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की सतलापुर प्रखंड की बैठक संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर प्रांत महामंत्री मूलचंद साद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत उपाध्यक्ष सुरेंद्र कीर राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत मंत्री के के तिवारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ बैठक जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद सुरेश मेहरा राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष सुग्रीव लोवंशी जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजू चौहान जिला उपाध्यक्ष हरि मिश्रा कोषाध्यक्ष इमरत धाकड़ एवं जिला टोली की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई बैठक में आने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई साथ ही सतलापुर प्रखंड की कार्यकारिणी परिवर्तित कर नई नियुक्तियां की गई जिसमें कालूराम मीणा को प्रखंड अध्यक् राष्ट्रीय बजरंग दल, हुकुम सिंह विश्वकर्मा को धर्म जागरण कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला परिषद प्रखंड अध्यक्ष रुक्मणी वर्मा महिला परिषद प्रखंड महामंत्री अनीता कुमरे को नियुक्त किया गया।