Let’s travel together.

सांची नगर परिषद वार्ड क्र दो के उपचुनाव प्रचार मे दिग्गज मैदान मे

0 168

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

नगर परिषद के वार्ड नं दो मे पार्षद के निधन से रिक्त हुए वार्ड के उपचुनाव मे प्रचार हेतु भाजपा के दिग्गज नेताओं ने वार्ड प्रत्याशी को विजय दिलाने सम्हाली कमान घर घर पहुंच कर मांगे बोट ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद के वार्ड नं दो के पार्षद राजकुमार पाल का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था जिससे लगभग आठ महीने तक वार्ड पार्षद विहीन रहा था अब निर्वाचन आयोग द्वारा इस वार्ड के उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही इस वार्ड से भाजपा ने स्वर्गीय राजकुमार पाल के पुत्र हितेश पाल को अपना उम्मीदवार बनाया है तथा कांग्रेस ने इस वार्ड उपचुनाव में प्रभु दयाल अहिरवार को प्रत्याशी घोषित करते हुए उपचुनाव मे उतारा है ।

इस उपचुनाव प्रचार में अपने प्रत्याशी को जिताने क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा एवं राकेश तोमर विधायक प्रतिनिधि संजीत वर्मा ,सांसद प्रतिनिधि रघुवीर सिंह, सनी पटेल ,राजू काका, जीतू वर्मा, शानू अग्रवाल , सहित अन्य नेता कार्यकर्ता उपचुनाव में हितेश पाल के समर्थन में वोट मांगने घर घर दस्तक देने निकले तथा वोट मांगे ।

उल्लेखनीय हैं कि इस वार्ड में पूर्व में भी स्व,राजकुमार पाल ने भाजपा को विजय दिलाई थी ।इस नगर की पंद्रह पार्षदों वाली परिषद में कांग्रेस का मात्र एक पार्षद ही है जबकि निर्दलीय पार्षदों ने भी अपना समर्थन भाजपा को दिया है इस प्रकार भाजपा के पंद्रह मे से चौदह पार्षद होने के साथ मजबूत स्थिति में है हालांकि कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी को जिताने प्रयास कर रही हैं इस उपचुनाव में 11 सितंबर को वोट डाले जायेंगे तथा 13 सितंबर को इस वार्ड पार्षद उपचुनाव का परिणाम घोषित किया जायेगा ।अब देखना है इस वार्ड में ऊंट किस करवट बैठता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811