भोपाल । स्वर्ण कला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज मध्य प्रदेश के प्रमुख संगठनों के पदधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारीयो ने स्वर्णकार समाज के आराध्य देव भगवान अजमीढ देव की जयंती भोपाल में नवनिर्मित महाराजा अजमीढ देव मूर्ति स्थल पर 17 अक्टूबर को मनाने का निर्णय लिया।
बैठक का संचालन सोनी महापंचायत के प्रदेश संयोजक धीरज सोनी ने किया ।

अजमीढ देव जी के कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम संचालन समिति के प्रमुख कैलाश सोनी इंदौर ने दुर्गेश स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी की अनुशंसा पर कार्यक्रम की संचालन समिति का गठन भी किया जिसमे अरविंद सोनी , पोलाय कला ,बालमुकुंद सोनी गंजबासौदा, मनोज सोनी भोपाल ,विकास सोनी बड़कुल भोपाल, स्वर्णकार बीमा मंच के संस्थापक राजकुमार सोनी , विदिशा पार्षद संतोष सोनी , महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी सोनी भोपाल कमल सोनी मांगलिया, दिनेश बडोनिया रायसेन, संतोष सोनी रायसेन, वीर सिंह चौहान ,रजनीश सोनी मनीष सोनी एवं नितिन सोनी भोपाल, राजेंद्र सोनी इटारसी, अमित सोनी पत्रकार गंजबासौदा,वरिष्ठ पत्रकार उत्सव सोनी झाबुआ,अरुण सोनी भोपाल,विनोद सोनी अध्यक्ष माहौर स्वर्णकार समाज एवं एडवोकेट रवि सोनी शिवपुरी को बनाया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी, संगठनों के प्रमुख एवं पत्रकार बंधुओ को एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा.
अजमीड देव जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत भोपाल के विधायक एवं सांसद, महापौर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा एवं प्रदेश के सभी स्वर्णकार समाज बंधु भी सम्मिलित होगे।