Let’s travel together.

मूंग की उपज का भुगतान न होने से नाराज किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर किया चक्का जाम

0 78

 – अंकित तिवारी बरेली रायसेन

क्षेत्र के किसानों को अपनी मूंग की उपज तुलवाए लगभग डेढ़ माह हो चुका है लेकिन आज दिनांक तक किसानों के खाते में पैसा नहीं आने से और समय पर DAP (खाद) , यूरिया ना मिलने से किसान नाराज है।

किसानों ने बरेली के राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर जाम लगा दिया मौके पर बरेली तहसीलदार अंबर पंथी बरेली थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने पहुंचकर किसानों को समझाइस दी और आला अधिकारियों से स्पीकर फोन पर बात करा कर आश्वासन दिया कि आज दिनांक को लगभग 60 करोड रुपए क्षेत्र के किसानों के खाते में आने की बात कही और जल्द से जल्द किसानों के भुगतान का लिखित आश्वासन भी दिया जब जाकर किसानों ने चक्का जाम समाप्त किया और किसानों ने मौके पर ही तहसीलदार को ज्ञापन भी सौपा और जल्द ही खातों में पैसा ना आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी ।

किसानों ने बताया कि उन्हें धान की फसल के लिए जो लागत की आवश्यकता होती थी वह मूंग की फसल को बेचकर पूर्ति होती थी आज चाहे लेबर को पेमेंट देना हो या अन्य वाहनों के लागत लगती हो उनके लिए किसान परेशान है साथ ही किसानों ने बताया कि उन्हें समय पर डीएपी , यूरिया भी उपलब्ध नहीं हो रहा है डीएपी यूरिया के लिए भी दर-दर भटक रहे हैं और सुबह से शाम दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं इन सभी समस्याओं से परेशान होकर किसानों को यह निर्णय लेना पड़ा कि सरकार तक अपनी आवाज पहुंचने के लिए चक्का जाम किया जाए ।जिसके चलते किसानों ने चक्का जाम किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811