Let’s travel together.

रायसेन-विदिशा के छात्र सांची विश्वविद्यालय से कर सकेंगे कैप्सूल कोर्स

0 80

∙ विवि के आसपास के लोगों को जागरूक करने की मुहिम
कम्यूनिटी आउटरीच प्रोग्राम होगा प्रारंभ
∙ उच्चतर गुणवत्ता वाले विदेशी संस्थानों से होगा अनुसंधान सहयोग

रायसेन।  साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय रायसेन-विदिशा के छात्रों के बीच रोज़गार व कौशल विकसित करने के प्रति जागरूकता जगाने के लिए कम्यूनिटी आउटरीच प्रोग्राम प्रारंभ करेगा। विश्वविद्यालय की 16वीं अकादमिक परिषद की बैठक में आज यह अनुशंसा की गई।
कम्यूनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत विश्वविद्यालय 10 से 15 दिनों के ऐसे सूचनात्मक व बौद्धिक पाठ्यक्रम पढ़ाएगा जिससे छात्रों व आम लोगों की रुचि ऐसे कौशल विकसित करने में हो जिससे वो रोज़गार भी हासिल कर सकें व तंदरुस्त सेहत हासिल करने के लिए प्रेरित हो सकें। ये सभी पाठ्यक्रम सर्टिफिकेट स्तर के होंगे तथा आम छात्रों की प्रतिदिन की आवश्यकताओं व रोज़गार से जुड़े विषयों पर आधारित होंगे जिससे उनमें कौशल के साथ-साथ रोज़गार उपलब्ध होने की प्रायिकता अधिक हो।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अकादमिक परिषद की बैठक में यह भी अनुशंसा की गई कि विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए उच्चतर गुणवत्ता वाले विदेशी संस्थानों के साथ अनुसंधान व शिक्षण सहयोग के लिए अकादमिक एम.ओ.यू संपादित करे जिससे इंडोलॉजी, भारतीय भाषाओं, आयुष चिकित्सा पद्धति, योग, कला, संगीत, इतिहास, संस्कृति और आधुनिक भारत जैसे विषयों में पाठ्यक्रम संचालित हो सकेंगे और विश्वविद्यालय में विदेश छात्रों की संख्या बढ़ेगी।
इसके अलावा अकादमिक परिषद ने विश्वविद्यालय के वैकल्पिक शिक्षा एवं समग्र विकास विभाग को भारतीय ज्ञान परंपरा के पी.जी पाठ्यक्रम को भी प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान कर दी।
अकादमिक परिषद में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्यनाथ लाभ, डॉ. हरिसिंग गौर केंद्रीय विवि, सागर के दर्शन विभाग के प्रो. अंबिकादत्त शर्मा, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, केंद्रीय काशी हिंदु विश्वविद्यालय की प्रो. पुष्पलता सिंह, कलकत्ता विश्वविद्यालय के पालि विभाग की डॉ. शाश्वती मुत्सुद्दी व सांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी सहित समस्त विभागाध्यक्ष सम्मिलित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |     छह महीने बाद लौटी उम्मीद: साइबर ठगी में गंवाए 1 लाख रुपये वापस     |     रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811