Let’s travel together.

महान गायक मुकेश जी की पुण्यतिथि पर ‘एक प्रयास’ म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बेगमगंज में गूंजे अमर गीत

0 271

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

“एक प्रयास” म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित संगीतमय संध्या में स्वर्गीय मुकेश जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम एक अनोखी संगीतमय यात्रा में तब्दील हो गया, जहाँ मुकेश जी के अमर गीतों के माध्यम से उन्हें याद किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बेगमगंज थाना एस.डी.ओ.पी. आलोक श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुई। उन्होंने अपनी मधुर आवाज में मुकेश जी का सदाबहार गीत “चंदन सा बदन, चंचल चितवन” प्रस्तुत किया, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद, नीलेश मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज में “दीवानों से ये मत पूछो” गाना गाकर समां बांध दिया, और तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी प्रस्तुति का स्वागत हुआ।
पवन दुबे ने “दुनिया से जाने वाले, जाने चले जाते हैं कहां” गाकर सभी को भावुक कर दिया। उनकी प्रस्तुति में वो गहराई थी जिसने श्रोताओं के दिलों को छू लिया। जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा प्रस्तुत “चल अकेला, चल अकेला” ने कार्यक्रम में एक अलग ही ऊर्जा भर दी और श्रोता तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे।
कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह गुर्जर और सुनील सोनी ने भी अपनी आवाज में मुकेश जी के कालजयी गानों को प्रस्तुत किया, जिनकी सादगी और मिठास ने श्रोताओं के दिलों में मुकेश जी की यादें ताजा कर दीं।
इस संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिनमें देवेन्द्र ठाकुर, कृपाल सिंह ठाकुर, अली भाई, मिट्ठू सोनी, मनमोहन सिंह तोमर, संदीप कंण्या, गुलाब रजक, ध्रुव नेमा, और भरत सिंह (हरे रामा) शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन बड़े ही मनमोहक अंदाज में एम.एल.प्रजापति और पवन दुबे द्वारा किया गया, और आभार प्रकट करते हुए लक्ष्मण सिंह गुर्जर ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस संध्या ने नगरवासियों के दिलों में मुकेश जी के प्रति असीम श्रद्धा और सम्मान को और भी गहरा कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811