Let’s travel together.

रामसर साइट में जलकुंभी देखकर वन मंत्री हुए नाराज, बोले यह झील है या मैदान

0 93

– माधव राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित सांख्य सागर झील को देखने के लिए पहुंचे थे वन मंत्री

– वन मंत्री अपने कॉलेज के पुराने छात्र मित्रों के साथ देखने पहुंचे थे झील और हो गए नाराज

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

मध्य प्रदेश में अभी हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद वन मंत्री बनाए गए रामनिवास रावत शिवपुरी में माधव राष्ट्रीय उद्यान की सांख्य सागर झील की बदहाल स्थिति देखकर नाराज हो गए। माधव राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित इस सांख्य सागर झील जिसे रामसर साइट का दर्जा प्राप्त है उसमें चारों ओर जलकुंभी फैल गई है। इस जलकुंभी की हालत देखकर वन मंत्री वन विभाग के अफसरों पर नाराज हो गए। राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित सेलिंग क्लब (वोट क्लब) पर जब वन मंत्री पहुंचे तो उन्होंने इस झील में जलकुंभी का नजारा देखा, तो नाराज होकर वन मंत्री ने स्थानीय वन अधिकारियों से कहा कि यह झील है या मैदान। वन मंत्री के द्वारा यह पूछे जाने के बाद माधव राष्ट्रीय उद्यान की डिप्टी डायरेक्टर प्रतिभा अहिरवार ने बताया कि शिवपुरी शहर से इस झील में सीवर का पानी आता है इसके कारण इसके अंदर यह जलकुंभी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इसे हटाने के लिए हमारी ओर से प्रयास जारी हैं। डिप्टी डायरेक्टर का यह उत्तर सुनकर वन मंत्री संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने वन अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इस झील की जलकुंभी हटाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं।

झील साफ करने के लिए आनी है मशीन

वन मंत्री की नाराजगी के बीच पार्क की डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की एनएमडीसी से बातचीत चल रही है। सीएसआर के तहत यहां पर मशीन मंगाने का काम चल रहा है और एक माह पहले हमने विभाग को पत्र लिखकर मांग भी की है की मशीन आ जाए तो हम इसकी सफाई करा दें, हमने इंदौर नगर निगम से भी पहले प्रयास किए थे, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। लेकिन जल्द ही एक मशीन यहां पर लाने के प्रयास चल रहे हैं इससे यहां पर जलकुंभी हटाने का काम होगा।

वन मंत्री बोले- जल्द आवश्यक कदम उठाएंगे

शिवपुरी की इस सांख्य सागर झील में जलकुंभी बढ़ने के बाद इस झील की खराब हालत को लेकर मंत्री के मित्रों ने भी उनके अपील की है कि इस झील की सुंदरता पर गौर किया जाए। यहां पर जो जलकुंभी बढ़ गई है उसे हटवाया जाए। इसके बाद वन मंत्री रामनिवास रावत ने कहा कि वह जल्द इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर भोपाल से भी निर्देश देंगे। इस दौरान शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा डीएफओ सुधांशु यादव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811