Let’s travel together.

कार्ययोजना कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उस पर कारगर कार्य हो: डीईओ

0 111

-ग्रामीण में 40 तो शहरी क्षेत्र में 60 फीसदी से कम रिजल्ट वाले स्कूलों के प्राचार्यों की कार्यशाला में अधिकारियों ने दिए टिप्स, की समीक्षा 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

पिछले शैक्षणिक सत्र में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 40 फीसदी व शहरी क्षेत्र में 60 फीसदी से कम रिजल्ट वाले स्कूलों पर फोकस कर शिक्षा विभाग मिशन संभव के तहत लगातार इस बार परिणाम बेहतर लाने की कवायद में जुटा है। इसी क्रम में ऐसे चिन्हित स्कूलों के प्राचार्यों की एकदिवसीय कार्यशाला विकासखण्डवार गुरूवार से शुरू हुई। सुबह की पाली में शहर के फिजीकल कॉलेज में शिवपुरी व पोहरी विकासखण्ड के 44 स्कूलों व दोपहर 2 बजे से कोलारस के मॉडल स्कूल में कोलारस व बदरवास विकासखण्ड के 24 स्कूलों के प्राचार्यों की कार्यशाला आयोजित की गई। खुद जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने प्राचार्यों से वन-टू-वन चर्चा की और पूछा कि जून माह में सत्र शुरू होने के बाद अब तक तीन महीनों में परिणाम सुधार के लिए उनके द्वारा क्या प्रयास किए गए..? जबाव में कुछ प्राचार्यों ने कार्ययोजना बनाकर प्रयास की बात कही तो डीईओ ने दो टूक शब्दों में हिदायत दी कि कार्ययोजना सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उस पर कारगर कार्य भी हो जो आगामी हाईस्कूल परीक्षा के बाद बेहतर परिणाम के रूप में सामने आए। इस दौरान डीईओ के अलावा शिवपुरी बीईओ मनोज निगम, आरएमएसए के एडीपीसी राजाबाबू आर्य, एपीसी सुनील चौरसिया, सहायक सांख्यिकी अधिकारी वत्सराज सिंह राठौड़, प्राचार्य एनके जैन, अर्चना शर्मा, सुदर्शन गुप्ता, अनूप सिंह परिहार भी मौजूद रहे ।

कमजोर छात्रों की लगाएं निदानात्मक कक्षाएं
परीक्षा परिणाम को लेकर विभाग ने 10 बिंदुओं पर आधारित टिप्स भी खराब परिणाम वाले प्राचार्यों को दी। डीईओ ने कहा कि 10 वी कक्षा के विद्यार्थियों के मासिक टेस्ट के परिणाम के आधार पर कमजोर छात्रों को चिन्हित कर विषयवार रजिस्टर विषय शिक्षक बनाएं एवं उनके लिए उस विषय की तैयारी हेतु निदानात्मक कक्षाएं लगाई जाएं। नियमित व शत् प्रतिशत उपस्थिति के लिए संपूर्ण स्टाफ को विद्यार्थियों की अलग-अलग व्यक्तिगत जिम्मेदारी सौंपकर मॉनीटरिंग की जाए और अभिभावकों से भी दूरभाष पर संपर्क कर पूरे प्रयासों को रजिस्टर में अंकित किया जाए। प्राचार्य का दायित्व होगा कि वे प्रतिदिन की शिक्षक डायरी का अवलोकन कर हस्ताक्षर करें और यह भी देखें कि उसके अनुसार अध्यापन कराया जा रहा है या नहीं।

अवकाश पर शिक्षक तो करें वैकल्पिक व्यवस्था
कार्यशाला में यह भी निर्देश दिए गए कि समय सारणी अनुसार विषय शिक्षक कक्षा में पहुंचे। यदि किसी दिन कोई शिक्षक अवकाश पर हो किसी वरिष्ठ शिक्षक को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर उस शिक्षक की कक्षा में भेजें। विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से विषय सामग्री ब्लैकबोर्ड पर समझाकर नोट करवाई जाए और प्राचार्य मॉनीटरिंग करें कि विद्यार्थियों को दिए गए गृहकार्य शिक्षक चैक कर रहे हैं या नहीं।

कुर्सी पर बैठकर न पढ़ाएं शिक्षक
डीईओ ने प्राचार्यों से इस बात को लेकर विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी है कि शिक्षक कक्षा में अध्यापन कार्य कुर्सी पर बैठकर न कराएं इसकी मॉनीटरिंग करें। अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों को विषय की कठिन अवधारणाओं को समझाने में आने वाले कठिनाईयों को दूर करने के लिए रोचकर प्रस्तुतिकरण से संबंधित कार्ययोजना बनाई जाए, साथ ही सर्वाधिक उपस्थिति वाले व नियमित गृहकार्य करने वाले तथा मासिक टेस्ट में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा के दौरान पुरुस्कृत किया जाए। भोपाल स्तर से उपलब्ध कराए गए मासिक विषयवार अभ्यास प्रश्रों को ब्लैक बोर्ड पर हल कराया जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811