Let’s travel together.

कड़ाके की ठंड ने अस्त-व्यस्त किया जनजीवन, अलाव के सहारे कट रहे दिन-रात

0 83

-नहीं बन सका सांची में अभी तक रेन बसेरा

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर ठंड का प्रकोप जारी है लोग इस जबरदस्त ठंड से सिकुड़ते दिखाई दे रहे हैं इस ठंड से राहत देने सूर्य ने भी अपनी तपिश देना बंद कर दिया है जिससे लोगों को भारी ठंड से राहत के लिए गर्म कपड़ों सहित जगह जगह आग के अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है लोग स्वयं अपने स्तर पर लकड़ियां ढूंढते दिखाई दे रहे हैं तथा अलाव जलते ही लोगों की भीड़ ठंड भगाने इकट्ठा हो जाते हैं इन ठंड से निजात दिलाने प्रशासन द्वारा कोई विशेष व्यवस्था नहीं की जा सकी ।

जिससे प्रशासन भी चर्चा में आ रहा है इसके साथ ही शीतलहर ने भी जोर पकड़ लिया है जिससे बाजार की चहल-पहल में भी कमी दिखाई दे रही है शाम होते ही लोग अपने कारोबार बंद कर ठंड से बचाव के लिए अपने घरों में दुबकने पर मजबूर हो चुके हैं । सबसे बड़ी बात यह दिखाई दे रही है कि नगर वासी तो अपने घरों में दुबक जाते हैं परन्तु खुले आसमान के नीचे फुटपाथों पर जीवन बसर करने वालों को इस भारी ठंड से राहत के कोई इंतजाम नहीं किए जा सके जिससे इस कड़कड़ाती ठंड का सामना उन्हें करना पड़ रहा है हालांकि नगर परिषद प्रशासन द्वारा लगभग तीन साल पहले निराश्रितों तथा खुले आसमान के नीचे बसर करने वालों के लिए बड़े जोर शोर से रैन-बसेरा निर्माण शुरू कराया गया था जिससे इस बंधी थी कि यहां किसी कारण वश ठहरने वालों एवं अनाथ लोगों को ठहराया जा सकेगा । परन्तु लंबा समय गुजरने के बाद भी रैन बसेरा निर्माण एजेंसी फाउंडेशन तैयार कर लापता हो गई तथा प्रशासन को भी इस निर्माण की सुध नहीं मिल सकी तथा इस स्थल को लोगों ने अपनी शौच एवं मूत्र का अड्डा बना डाला । तथा फुटपाथ पर बसर करने वालों को कोई सर छिपाने का सहारा नहीं मिल सका । तथा आज भी लोग अपने ठहरने के ठिकाने की आस लगाए बैठे हैं परन्तु बेखबर प्रशासन को सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल पा रही है । इससे न केवल लोगों को ठंड से गुजर करना पड़ रही है बल्कि इस भयावह ठंड से गंभीर बीमारी की जकड़न में आने का खतरा बढ़ गया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811