Let’s travel together.

सीट बेल्ट न बांधने और हेलमेट न लगाने पर पुलिस ने चालानी कार्रवाही की

0 222

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कर्क रेखा के समीप रक्षाबंधन के एक दिन पहले रविवार को को यातायात पुलिस द्वारा चालान काटे गए। सीट बेल्ट ना बांधने वाली गाड़ियों की चेकिंग की गई। साथ ही टू व्हीलर चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने पर भी चेकिंग की गई। जिसमें कई वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। कई गाड़ियों को रोक कर चेक की गई। जिनमें कई गाड़ी वाले तो सीट बेल्ट बांधे पाए गए। मगर जिन लोगों ने सीट बेल्ट नहीं बांधी थी उनके चालान काटे गए। कई बगैर हेलमेट पहने हुए मोटरसाइकिल के चालान भी बनाए गए। रक्षा बंधन होने के कारण रविवार को भोपाल विदिशा हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगती हुई नजर आई। हाईवे पर ज्यादा तर मोटरसाइकिल पर माता, बहने बैठी हुई नजर आई। वहान चेकिंग होने के कारण सबसे ज्यादा परेशान मोटरसाइकिल पर बैठी माता बहने हुई।
रविवार 3:30 से लेकर 5:30 बजे तक
यातायत पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चला गया जिससे आने-जाने वाले राहगीर काफी परेशान होते रहे। कई मोटरसाइकिल चालक इधर-उधर से निकलने की जुगाड़ करते रहे। मगर पुलिस ने किसी को भी नहीं बक्शा। भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान में सीट बेल्ट न बांधने वाले वाहन चालकों को पुलिस द्वारा यातायात नियम और सीट बेल्ट बांधने की नसीहत दी गई इस दौरान कई वाहन चालको की पुलिस से नोक झोंक भी हुई मगर पुलिस वालों ने किसी की भी नहीं सुनी और चालान काटे गए। बता दे की कर्क रेखा के समीप अक्सर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811