Let’s travel together.

सुल्तानगंज सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा किया जा रहा है घटिया निर्माण,कटाव होकर आधी सड़क हुई गायब

0 322

शरद शर्मा  बेगमगंज,रायसेन

बेगमगंज से सुल्तानगंज मार्ग का निर्माण करोड़ों रुपए की लागत से किया जा रहा है । लेकिन जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण ठेकेदार के द्वारा मार्ग का निर्माण घटिया स्तर पर कराया जा रहा है। हाल ही में उक्त निर्माणधीन सड़क जगह -जगह से कटाव होकर गहरे गड्डो में बदल गई है ।
इसका जीवंत उदाहरण हाल ही में तुलसीपार -पंडाझिर , हफ़्सीलि , मोदकपुर के बीच में तेज वर्षा होने के निर्माधीन सड़क का एक हिस्सा बह गया और कटाव होकर होकर बड़े- बड़े गड्ढे में परिवर्तित हो गई है ।
इसके अतिरिक्त बेगमगंज से सुल्तानगंज 25 किमी की सड़क पर जगह-जगह गहरे -गहरे गड्ढे होने से आवागमन बाधित हो रहा है । पूर्व में ही ग्रामवासियों द्वारा घटिया सड़क निर्माण किए जाने की आवाज बुलंद करते हुए शिकायतें की गई थी लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा लीपापोती किए जाने के बाद ठेकेदार फिर से मनमाना काम करने पर उतारू हो गया है ।
क्षेत्र के लोगों ने सड़क मरम्मत के साथ अच्छी क्वालिटी की सड़क निर्माण कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह , सहित कलेक्टर एवं लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारियों से की है ।
फोटो – बेगमगंज – सुल्तानगंज निर्माणधीन सड़क पर गहरे गड्ढे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |     सागर तिराहे पर बेकाबू आयशर का कहर: बाइक को मारी टक्कर, भागते हुए अंडे की दुकान में घुसा ट्रक     |     पीएम मोदी के बारह साल पूर्ण होने विधायक ने कराया रुद्राभिषेक और भंडारा     |     भाजपा का ‘घर-घर चलो महासंपर्क अभियान’ विधायक अनुज शर्मा पहुंचे मुर्रा, देवरी,अकोली     |     पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाईयों पर: रानी सौरभ जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811