शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सीएम राइज स्कूल प्रांगण से अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनजागरण साइकिल रैली एसडीएम सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई।
रैली में विशेष रूप से तहसीलदार एसआर देशमुख , जनपद पंचायत सीईओ आशीष जोशी , आजीविका मिशन समन्वयक सुधीर सोनी , टीआई संतोष सिंह ,नपाध्यक्ष संदीप लोधी , जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह बीईओ राजेन्द्र श्रीवास्तव खेल समन्वयक सुभाष रैकवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी ,कर्मचारी एवं विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों , पत्रकारों एवं

अधिवक्ताओं ने भाग लेते हुए उनके द्वारा साइकिल एवं वाहन रैली निकाली गई। तिरंगा रैली सीएम राइज स्कूल से प्रारंभ होकर नया बस स्टैंड ,पुराना बस स्टैंड , सागर रोड़ अजंता टॉकीज के पास से होकर फिर वापस पुराना बस स्टैंड नए बस स्टैंड होते हुए सीएम राइस स्कूल पहुंची यहां पर उसका समापन हुआ ।हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली साइकिल रैली में बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल , जीप , कार इत्यादि शामिल रही ।