Let’s travel together.

15 मई कोशनि के प्रभाव से मुक्त होंगे सूर्य,वृष राशि में करेंगे प्रवेश

0 148

रविवार 15 मई की तड़के सुबह 4.50 बजे सूर्यदेव मेष लग्न में अपनी उच्च राशि मेष को छोड़ वृष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के प्रभाव से सूर्य मुक्त होंगे, पर मंगल की दृष्टि उन पर पडे़गी। संक्रांति में स्नान के बाद पितृ श्राद्ध और दान करने से सूर्यदेव धन व निरोगी काया प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं, सूर्य के वृष में जाने से पड़ने वाले प्रभाव को-

मेष : जिद के कारण घर और कार्यालय में माहौल उत्तेजना भरा रहेगा। ठगे जाने की आशंका। उग्र वाणी से काम बिगड़ सकता है।
वृष : मेहनत पड़ेगी। फिजूल में धन खर्च होगा। वाद-विवाद में हानि।
मिथुन : करीबी काम बिगाड़ सकते हैं। धन की फिजूलखर्ची से मन खिन्न। अनिद्रा से सेहत खराब होगी।
कर्क : पुरस्कार मिलेगा और पदोन्नति होगी। धन लाभ। पुराने रोग से मुक्ति। नए रोजगार की प्राप्ति। राजनेताओं को पद मिलेगा।
सिंह : रुके हुए पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नया कार्य प्रारम्भ करेंगे तो सफलता निश्चित है।
कन्या : प्रिय लोगों से दूर हो सकते हैं। कामों में बाधा। तंगी रहेगी।
तुला : बीमारी, कलह और भय आदि उत्पन्न हो सकता है। उच्च अधिकारियों द्वारा कष्ट मिलेगा। विवाद में घिरेंगे।
वृश्चिक : यात्रा या शारीरिक श्रम अधिक रहेगा। बीमारी की आशंका रहेगी। सम्मान में कमी। जीवनसाथी-साझेदारों से तनाव।
धनु : शत्रु पराजित। रोगों से मुक्ति। वाद-विवाद में जीत। प्रतियोगी परीक्षाओं और खेलों में विजय।
मकर : प्रेम सम्बंधों में अनावश्यक तनाव। संतान सुख में कमी। उच्च शिक्षा में बाधा। दुविधा से बचें।
कुंभ : अचानक रोग से तनाव हो सकता है। वाहन सुख में कमी। व्यापार में हानि होगी।
मीन : धन मिलेगा। यात्रा शुभफलदायी होगी। पदोन्नति हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811