Let’s travel together.

विधायक सुरेन्द्र पटवा ने डिजिटल एक्सरे, पैथोलोजी लैब तथा एम्बुलेंस का किया लोकार्पण

0 180

ओबेदुल्लागंज/रायसेन।भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र औबेदुल्लागंज में डिजिटल एक्स-रे मशीन, हाईटेक पैथोलोजी लैब और एम्बुलेंस (2 ओबेदुल्लागंज, 2 मंडीदीप बीएलएस सुविधा युक्त और एक हाईटेक वेंटीलेटर सुविधा युक्त) सेवाओं का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री पटवा ने कहा कि डिजिटल एक्स-रे मशीन के आ जाने से मरीजों को सुविधा होगी तथा उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही पैथोलॉजी लैब में भी अनेक प्रकार की जॉच की जा सकेगी।
विधायक श्री पटवा ने कहा कि औबेदुल्लागंज तथा मण्डीदीप को दो-दो एम्बुलेंस प्रदान की गई हैं, इससे मरीजों को समय पर उपचार में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी तथा बेहतर एवं त्वरित उपचार मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811