Let’s travel together.

फेक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा तक साढे तीन किमी सड़क में गड्ढे ही गड्ढे

0 79

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
फेक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा दीवानगंज तक लगभग 3.6 किलोमीटर सड़क की हालत दिनों दिन बद से बत्तर होती जा रही है इस सड़क पर 4 गांव के लोगों को आना जाना लगा रहता है यहां पर हाईवे पर तीन फैक्ट्री है इन पर काम करने वाले व्यक्ति इसी सड़क से रात दिन गुजरते रहते है। दीवानगंज रेलवे स्टेशन का सामान और यात्री भी इसी रोड पर वाहनों द्वारा लाया ले जाया जाता है रेलवे स्टेशन दीवानगंज की सड़क की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है यहां पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि सड़क कम दिखती है और गड्ढे ज्यादा दिखते हैं यह सड़क निर्माण सन 2007 में ठेका दिया गया था जो कि 4 साल में बनकर तैयार हुई थी जिसकी तिथि बोर्ड पर अंकित है 2011 के बाद इस सड़क का पेज वर्ग नहीं भरा गया है एक ठेकेदार द्वारा इसका पेजवर्क भरने का ठेका लिया था उसे घटा लगा तो सड़क का काम अधूरा छोड़ कर भाग गया। इस सड़क पर गुजरने वाले टू व्हीलर वाले आए दिन गिरते उठते रहते हैं कुछ दिन पहले ही एक टू व्हीलर वाला गिर गया था इसको काफी चोटें आई थी उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया था आसपास के 4 ग्रामीणों के लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत इस सड़क का निर्माण कराया था प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत जो सड़क बनी थी वहा भी सही गुणवत्ता की नहीं बनाई गई थी और अब उम्मीद जताई जा रही है इस सड़क का निर्माण जल्दी से जल्दी कराया जाए।

सन 2011 के बाद इस सड़क पर किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है चुनाव के समय भी इस रोड पर बीजेपी वाले और कांग्रेस वालों का आना जाना रहा मगर किसी भी नेता ने इस सड़क के बारे में ध्यान नहीं दिया। आज सड़क की हालत इतनी बद से बत्तर हो गई कि पैदल चलना भी दश वार हो गया है इस सड़क पर रात दिन ट्रकों का आना जाना लगा रहता है और वह भी ट्रक बड़े-बड़े लोड वाले आते रहते हैं आसपास के क्षेत्र में ईंट भट्टों का कारोबार चल रहा है जिस कारण आए दिन ट्राफिक जाम भी लगा रहता है 4 किलोमीटर के करीब सड़क की स्थिति खराब होने के कारण यहां के ग्रामीण ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। जबकि इसी सड़क से 20 से 25 गांव के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रविवार को हाट बाजार भी दीवानगंज में लगता है दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, मुस्काबाद के ग्रामीण की मांग है कि जल्दी से जल्दी इस सड़क का निर्माण कराया जाए नहीं तो सब लोग मिलकर चारों गांव के चक्का जाम करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811