Let’s travel together.

सड़क की साइड से मिट्टी खोड़कर स्टेट हाइबे 18 का कर रहे पेंचवर्क,बारिश में मिट्टी धुलेगी तो फिर होगे गड्ढे

0 137

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर इन दिनों सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिखने लगे हैं भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40 किलोमीटर हाईवे 18 की सड़क पर जगह छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं यहां गड्ढे छोटे नहीं है बल्कि काफी गहरे भी है जिसमें मोटरसाइकिल का पहिया धस जाता है। विदिशा से सागर तक पहुंचने के लिए इसी मार्क का उपयोग वाहन चालक ज्यादा किया करते ह। मगर गड्ढों ने आमजन की रहा मुश्किल कर दी है इन गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की थी लेकिन एक दिन पहले इन गढ़ों को मिट्टी से भरा जा रहा है। हर दिन इस मार्ग से आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। भदभदा पर टोल टैक्स स्थापित है जो कमर्शियल वाहनों से टैक्स वसूल रहा है इसके बाद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही है सड़क की दिनोदिन हालत खराब होने लगी है यहां गड्ढे गहरे हो गए हैं गड्ढों में मोटरसाइकिल का पहिया पहुंच जाए तो वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो जाता है कभी-कभी तो मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाए करती है।

ऐसे में कई बार दुर्घटना बड़ा रूप भी ले लेती है इस मार्ग पर एक 2 महीने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है फोर व्हीलर गाड़ी हो या टू व्हीलर गाड़ी वाला हो गड्ढा बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भिंड जाते हैं भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक सड़क की हालत बहुत खराब हो गई है जबकि सलामतपुर चोरह से लेकर विदिशा तक नया हाईवे बन गया है लेकिन सलामतपुर से भोपाल तक हाईवे में इतने गड्ढे हो गए हैं कि फोर व्हीलर गाड़ी चलने में भी दिक्कत आ रही है। वाहन चालक को रात के समय में ज्यादा दिक्कत आती है क्योंकि गड्ढे अंधेरे के कारण दिखाई नहीं देते हैं। कई ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने 2 साल पहले इस रोड की मंजूरी हो गई है मगर इस मार्ग पर अभी तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है भोपाल से विदिशा तक का मार्ग रात और दिन चलता है इस रोड से छोटे बड़े हजारों की तादाद में वाहन निकलते हैं दिनोदिन ट्राफिक बढ़ता ही जा रहा ह। मगर रोड चौड़ा नहीं किया जा रहा है। इस मार्ग पर दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। एमपीआरडीसी द्वारा रोड के किनारे से मिट्टी खोदकर गड्ढों को भरा रहा है। जबकि लाखों रुपए बहनों से लिया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811