अनुराग शर्मा सीहोर
केंद्र सरकार के कानून को लेकर समूचे मध्य प्रदेश में चालक हड़ताल कर रहे हैं। सीहोर में भी हड़ताल का असर देखा जा रहा है। सीहोर क्रिसेंट चौराहे पर ड्राइवर ने चक्कर जाम करा 500 से अधिक बसों और ट्रैकों के पहिए थम गए हैं, जिसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।

केंद्र सरकार ने कानून बनाते हुए दुर्घटना होने पर ड्राइवर को 10 साल की सजा और 7 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया है। इस कानून का चालकों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि सरकार के इस काले कानून को हम किसी भी कीमत में नहीं मानेंगे। बस चालकों का कहना है कि अगर सरकार इस कानून को जल्द वापस नहीं लेती है तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा। जबलपुर में रविवार को टैंकर चालकों ने हड़ताल कर दी थी तो वही आज सोमवार से बस चालकों के साथ ऑटो चालकों ने भी हड़ताल कर दी है। अगर जल्द ही हालात नहीं ठीक हुई तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है।