Let’s travel together.

आस्था का महापर्व: चुनरी यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

0 153

चुनरी यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, को लेकर निकली यात्रा का पग-पग पर हुआ स्वागत

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
हिंदू युवा मंडल के नेतृत्व में भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने नगर में अद्भुत धार्मिक उत्साह का संचार किया। यह यात्रा दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर नया बस स्टैंड, गर्ल्स स्कूल रोड, गांधी बाजार, पुराना बस स्टैंड होते हुए खिरिया नारायण दास माता मंदिर टेकरी पहुंची, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता रानी को चुनरी अर्पित की। इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह ने नगर को भक्तिमय कर दिया।


यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। महाकाली की जीवंत झांकी, जो नृत्य करते हुए आगे बढ़ रही थी, यात्रा का मुख्य आकर्षण बनी। ढोल-नगाड़ों की गूंज, अखाड़ों के उत्साही प्रदर्शन, और भक्तों के जयकारों ने नगर में एक अद्वितीय धार्मिक माहौल बना दिया।
इस यात्रा में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने इसे और विशेष बना दिया। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल, दुर्गेश प्रताप सिंह,नपा अध्यक्ष संदीप लोधी हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष राय, राजेंद्र सिंह तोमर,सुरेश ताम्रकार, कमल सिंह साहू, , बबलू यादव, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, अजय सिंह जाट, कमल सिंह साहू,सहित बड़ी संख्या में युवा और मातृशक्ति यात्रा में शामिल हुए।
विशाल चुनरी यात्रा में विशेष सहयोगी के रूप में हिंदू युवा मंडल के अध्यक्ष मयंक सिंह जाट,और आदर्श यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे यह आयोजन सफल बना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811