Let’s travel together.

कृषि विश्वविद्यालय में 3 दिनों से काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन आज से काम बंद हड़ताल

83

जबलपुर। कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता अपनी मांगों को लेकर अब काम बंदी हड़ताल पर हैं। गुरुवार सुबह 11:00 बजे कर्मचारियों द्वारा काम बंद कर दिया  सुबह 10बजे से ही लोग बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय परिसर के सामने एकत्रित होने लगे। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को पूरा करने की बात उठाई। इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कविता का पाठ करके भी विरोध जताया गया।

3 दिनों तक काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

जबलपुर कृषि महाविद्यालय, जबलपुर कृषि अभियांत्रिकी के साथ विवि से संबंद्ध अन्य कृषि महाविद्यालयों के कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आज गंजबसौदा, रीवा, टीकमगढ़, पावरखेड़ा, बालाघाट, छिंदवाड़ा, समेत सभी कृषि महाविद्यालयों में विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर में केंद्रीय कर्मचारी अपनी मांगाें को लेकर विरोध प्रदर्शन में डटे हैं। पिछले 3 दिनों से उन्होंने काली पट्टी बांधकर अपना प्रदर्शन किया और गुरुवार से कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर जाएंगे।

प्रशासन ने अभी तक एरियर्स देने की मांग नहीं मानी है

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने बताया कि प्रशासन ने अभी तक एरियर्स देने की मांग नहीं मानी है। हमारी मांग है कि हमें एक जनवरी 2016 से 1 अप्रैल 2018 तक का एरियर्स दिया जाए, लेकिन विवि ने कर्मचारियों को यह राशि नहीं दी, जबकि प्रोफेसर को न सिर्फ सातवां वेतनमान और एरियर्स दोनों दे दिया। वो भी पुरानी तिथि से। विवि प्रशासन का यह भेदभाव बताता हैं कि वे कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर नहीं हैं। अब गुरुवार से विश्वविद्यालय और कृषि महाविद्यालय में काम बंद हड़ताल शुरू होने जा रही है। प्रदर्शन के दौरान महासचिव शैलू यादव, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश पटेल, वीरेंद्र पटेल, अजय एस डोंगरे, ओमप्रकाश लोधी, मंजरी शुक्ला, डॉ मनोज पाठक, बीजू मैथ्यू, सुरेंद्र अग्रवाल, अभिनव तिवारी, अरुण केवट, विशाल दुबे, एस सी बागदरें, राकेश बोरकर एवं समस्त मातृशक्ति एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल  में सेवा संकल्प अभियान में हुए विभिन्न कार्यक्रम     |     महिला आरक्षक से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में बेगमगंज में पदस्थ आरक्षक पर FIR     |     त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811