सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर
सारागांव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल सारागांव के करीब 600 विद्यार्थियों ने एक पेड़ मां के नाम लगाया।

ग्रीन डे पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने वृक्षों के महत्व पर कविता, गीत और भाषण प्रस्तुत किए। कई बच्चे पेड़ का रूप लेकर मंच पर प्रस्तुत हुए। प्रिंसिपल आरएम भगत ने बताया कि विगत कई वर्षों से स्कूल के हर विद्यार्थी से एक पेड़ लगाया जाता है, बच्चे पूरे साल पौधे का देखरेख करते हैं। इसके लिए बच्चों को 15 मार्क्स अलग से दिए जाते हैं। बच्चे ये पौधे अपने घर आंगन , चौक चौराहे, तालाब या खेत के मेड़ में लगाते हैं। इस प्रकार से धरती की हरियाली तो बढ़ती ही है साथ ही बच्चा अपने लगाए पेड़ से जुड़ कर प्रकृति, घर परिवार समाज के प्रति संवेदनशील बनता है।

साथ ही प्रिंसिपल ने शासन प्रशासन से अनुरोध किया कि बच्चों के द्वारा पौधा लगाकर प्रोत्साहन स्वरूप अतिरिक्त अंक देने का नियम बनाएं ताकि बच्चे प्रकृति से जुड़े देश समाज में हरियाली लाए खुशहाली लाए।